facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

Adani Group की कंपनी ने किया तगड़ा प्रदर्शन, ट्रांसमिशन नेटवर्क और कमाई में बड़ी बढ़ोतरी

Advertisement

स्मार्ट मीटर लगाने का रिकॉर्ड, नए प्रोजेक्ट्स से मिला बड़ा फायदा

Last Updated- April 10, 2025 | 8:31 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने मार्च 2025 तिमाही में अपना बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क 30% तक बढ़ा लिया है। अब इसका कुल नेटवर्क 26,696 किलोमीटर हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 20,509 किलोमीटर था। यह बढ़ोतरी कंपनी को मिले नए प्रोजेक्ट्स की वजह से हुई है।

इस तिमाही में कंपनी को दो बड़े प्रोजेक्ट मिले – एक नविनाल (मुंद्रा) और दूसरा महान ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट। इनकी कुल लागत करीब ₹5,000 करोड़ है। इन नए ऑर्डरों से कंपनी का कामकाज और मज़बूत हुआ है।

ऑर्डर बुक 3.5 गुना बड़ी

कंपनी को इस साल कई नए प्रोजेक्ट्स मिले हैं। इसकी वजह से कंपनी का ऑर्डर बुक यानी ‘कितने प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है’, वो ₹17,000 करोड़ से बढ़कर ₹59,936 करोड़ हो गया है। मतलब, कंपनी के पास पहले से 3.5 गुना ज़्यादा काम है।

AESL अब पहले से ज़्यादा बिजली ट्रांसफर कर सकती है। मार्च 2025 तिमाही में इसकी ट्रांसफर क्षमता बढ़कर 90,236 मेगावोल्ट एम्पियर (MVA) हो गई है, जो एक साल पहले 57,011 MVA थी।

स्मार्ट मीटर लगाने में सबसे आगे

कंपनी ने इस तिमाही में 31 लाख स्मार्ट मीटर लगाए हैं। अगले साल का लक्ष्य है 60 से 70 लाख और मीटर लगाना। इस तरह कंपनी का टारगेट है कि FY26 तक 1 करोड़ स्मार्ट मीटर पूरे कर लिए जाएं। AESL ने इस तिमाही में 2,413 मिलियन यूनिट बिजली बेची, जो पिछले साल 2,226 मिलियन यूनिट थी। साथ ही, कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 31.8 लाख हो गई है। (एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 10, 2025 | 8:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement