Categories: बाजार

एडीएजी का मार्केट कैप सर्वाधिक गिरा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 9:05 AM IST

जनवरी के बाद से सेंसेक्स में गिरावट जारी रहने के कारण भारतीय कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 333 खरब रुपयों से भी ज्यादा की गिरावट आ गई है।


इस साल के पहली छमाही तक वैश्विक मंदी, दहाई अंक की महंगाई दर और राजनीतिक अनिश्चितता के चलते बाजार का बुरा हाल है। कॉरपोरेट इंडिया का एम कैप जो इस साल आठ जनवरी को कुल 747 खरब रुपये का था अब गिरकर 414 खरब रुपये का रह गया है। इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान अनिल अंबानी के रिलायंस एडीएजी को हुआ है जिसमें निवेशकों के कुल 20.8 खरब रुपये की चोट लगी हैं।

घाटा सहने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप का है जिसके मार्केट कैप का कुल घाटा 18 खरब रुपये का है। जबकि रियाल्टी किंग केपी सिंह की बात क रें तो उनकी कंपनी डीएलएफ के मार्केट कैप में कुल 66.8 फीसदी की गिरावट हुई है। जबकि टाटा ग्रुप के मार्केट कैप में कुल 9.5 खरब रुपये की गिरावट हुई है।

First Published : July 4, 2008 | 9:45 PM IST