facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

निफ्टी के द्वार से ट्रेंट में 3 फीसदी उछाल

Advertisement

ट्रेंट के शेयर में निफ्टी में शामिल होने की उम्मीद से उछाल, टाटा समूह की छठी कंपनी बनने की संभावना

Last Updated- August 22, 2024 | 9:57 PM IST
Trent Limited Q4 Result: Net profit of Tata Group company selling fashion to beauty products increased by 522 percent ट्रेंट लिमिटेड Q4 परिणाम: फैशन से लेकर सौंदर्य उत्पाद तक की बिक्री वाली टाटा ग्रुप की कंपनी का 522 प्रतिशत बढ़ा शुद्ध लाभ

फैशन रिटेलर ट्रेंट का शेयर 3.1 फीसदी चढ़कर 6,999 रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर बंद हुआ। कंपनी में यह बढ़त निफ्टी सूचकांकों में हर छमाही में होने वाले बदलावों के बीच मिली है। टाटा समूह की कंपनी फार्मा कंपनी डिवीज लैबोरेटरीज की जगह ले सकती है। हाल में कंपनी के चेयरमैन नोएल टाटा ने एक अखबार के साथ बातचीत में कहा था कि कंपनी में मौजूदा स्तर से 10 गुना बढ़ने की क्षमता है। इससे भी कंपनी के शेयर को बढ़त मिली है। ट्रेंट का शेयर मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के कारण 2.4 गुना बढ़ गया है।

नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव को उम्मीद है कि निफ्टी में शामिल होने से इस शेयर में 4,180 करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि सरकार के स्वामित्व वाली भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) निफ्टी 50 सूचकांक में सॉफ्टवेयर कंपनी एलटीआई माइंडट्री की जगह लेगी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 3,170 करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है। दूसरी ओर, डिवीज लैब और एलटीआई माइंडट्री में निफ्टी 50 सूचकांक से हटाए जाने पर 2,200 करोड़ रुपये और 1,750 करोड़ रुपये की निकासी हो सकती है।

ट्रेंट के निफ्टी में शामिल हो जाने पर इस सूचकांक में टाटा समूह के कुल कंपनियों की संख्या बढ़कर 6 हो जाएगी। फिलहाल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील और टाटा कंज्यूमर निफ्टी में शामिल हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक के शामिल हो जाने से सार्वजनिक उपक्रमों की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी।

निफ्टी, सेंसेक्स और एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स जैसे प्रमुख सूचकांकों में शामिल होना कंपनियों के लिए कुछ समय के लिए वरदान जैसा होता है, जिससे इनमें पैसिव निवेश शुरू हो जाता है। मगर जानकार चेताते हैं कि यह फायदा अक्सर मध्यम अवधि में खत्म हो जाता है। इसका बड़ा कारण है कि सूचकांक अक्सर उन शेयरों को जोड़ते हैं जिनमें पहले से ही भारी बढ़ोतरी हो चुकी होती है, जिसके बाद उनमें अतिरिक्त उछाल की गुंजाइश सीमित हो जाती है।

Advertisement
First Published - August 22, 2024 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement