Bollywood actor Salman Khan (File Photo)
मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर आज (14 अप्रैल) दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं। इसी इमारत में अभिनेता रहते हैं। हवा में फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। हेलमेट पहनने के कारण दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
इस घटना के बाद सलमान खान के बीच अफरा-तफरा मच गई।
मुंबई पुलिस कर रही जांच
इस मामले की सूचना मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस टीमों घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। इसके अलावा, सलमान खान पर खतरे को देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
सलमान खान को मिल चुकी है धमकी
पिछले साल मार्च में अभिनेता के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर खान को धमकी दी गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।