facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

Covishield: कंपनी ने खुद माना कि कोविशील्ड वैक्सीन से लोगों को हो सकते हैं रेयर साइड इफेक्ट

Advertisement

हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह रेयर रोग उन लोगों में भी हो सकता है जिन्हें टीका नहीं लगाया गया है।

Last Updated- April 29, 2024 | 11:45 PM IST
Covishield

एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन, जिसे भारत में कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया के नाम से जाना जाता है, को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। कंपनी ने हाल ही में स्वीकार किया है कि इस वैक्सीन के कुछ रेयर साइड इफेक्ट हो सकते हैं। यह जानकारी फरवरी में यूके हाई कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों से मिली है।

इन दस्तावेजों के अनुसार, थ्रोम्बोसिस विद थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) नामक एक रेयर खून का थक्का जमने की बीमारी इस वैक्सीन का एक संभावित साइड इफेक्ट हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह रेयर रोग उन लोगों में भी हो सकता है जिन्हें टीका नहीं लगाया गया है।

एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन, जिसे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सहयोग से विकसित किया गया था, भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई है। जनवरी 2021 से अब तक, 29 अप्रैल 2024 तक, CoWIN पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला चुका है, जिसमें 1,749,417,978 से अधिक कोविशील्ड वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं।

हालांकि, हाल ही में एस्ट्राजेनेका को एक सामूहिक मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि उनके टीके के कारण लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और मौतें हुई हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कई परिवारों ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के साइड इफेक्ट विनाशकारी परिणाम वे झेल रहे हैं। यह मुकदमा पिछले साल दो बच्चों के पिता जेमी स्कॉट ने दायर किया था, जिन्हें अप्रैल 2021 में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगने के बाद थ्रोम्बोसिस विद थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (टीटीएस) से पर्मानेंट ब्रेन इंजरी हो गई थी। स्कॉट का मामला, कई अन्य लोगों के साथ, टीटीएस के गंभीर प्रभावों को उजागर करता है, जिसके कारण रक्त के थक्के बनते हैं और प्लेटलेट की संख्या कम हो जाती है।

टेलीग्राफ से बात करते हुए, स्कॉट की पत्नी केट ने कहा, “मेडिकल जगत ने इस बात को स्वीकार किया है कि VITT रोग वैक्सीन के कारण होता है।”

जेमी स्कॉट की पत्नी केट ने अपने पति और अन्य प्रभावित परिवारों के लिए माफी और उचित मुआवजे की मांग की है।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement