facebookmetapixel
Advertisement
AI इम्पैक्ट समिट में बिल गेट्स की भागीदारी पर सस्पेंस, वेबसाइट से हटा नाम, फाउंडेशन बोला: आएंगेदिल्ली HC में भिड़े सोशल मीडिया दिग्गज और बाबा रामदेव, पैरोडी व व्यंग्य को हटाने पर छिड़ी कानूनी जंगसुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी: वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, गढ़े जा रहे फर्जी केससर्वोच्च न्यायालय की रेरा पर टिप्पणी से रियल एस्टेट में सख्त अनुपालन और प्रवर्तन पर ध्यान बढ़ने के आसारबिना सिबिल स्कोर के भी मिलेगा लोन: पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए AI आधारित स्कोरिंग लाएगी सरकारNBFC सेक्टर में AI की क्रांति: बजाज और टाटा कैपिटल जैसे दिग्गज अब मशीनों से बांट रहे हैं करोड़ों का लोनबांग्लादेश के पीएम बने तारिक रहमान, भारत आने का न्योताIndia-US Trade: अमेरिका से आयात में 24% का बड़ा उछाल, ट्रंप की चिंता दूर करने की कोशिशमुंबई में जीईसी सम्मेलन: भारत अब एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदारइंश्योरेंस होगा सस्ता: एजेंटों के कमीशन ढांचे में बदलाव की सिफारिश, घट सकता है प्रीमियम का बोझ

आज की शाम, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा- एक लाइन में नजर आएंगे 5 ग्रह

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 10:12 AM IST
planetary-alignment

आज यानी 27 मार्च की शाम आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। एक साथ 5 ग्रह आज एक सीधी लाइन में दिखाई देंगे। इन पांच ग्रहों में बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल शामिल हैं जो चंद्रमा के निकट एक सीध में रहेंगे।

ये नजारा देखने का सही समय है सूर्यास्त के ठीक बाद, आसमान में पश्चिमी क्षितिज की तरफ देखने पर आपको ये ग्रह दिखाई दे सकते हैं।

खास बात ये है कि ये अद्भुत नजारा कोई अनोखी खगोलीय घटना नहीं, बल्कि एक तरह का ऑप्टिकल इल्यूजन होता है। जब कुछ ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आते हैं, तो इसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं। ये सभी सूरज का चक्कर लगाते हैं। हालांकि सूरज का चक्कर लगाने में इन ग्रहों की स्पीड, रास्ता और लगने वाला समय अलग-अलग होता है।

लेकिन ये सभी ग्रह पूरी तरह समतल सतह में नहीं घूमते हैं। समय, स्पीड और रास्ता अलग होने से अपनी कक्षाओं में घूमते हुए भी ये अलग-अलग वक्त में अलग-अलग कॉम्बिनेशन बनाते रहते हैं। जैसे- कभी मंगल, शुक्र एक सीध में दिखेंगे, कभी 5 ग्रह। ऐसा ही एक एलाइनमेंट 28 मार्च को बनने जा रहा है, जिसमें पृथ्वी से पश्चिमी दिशा में देखने पर एक लाइन में 5 ग्रह दिखाई देंगे।

किसी तेज लाइट के सोर्स से दूर हटकर आप देखेंगे, तो शायद बिना किसी इक्विपमेंट के कुछ ग्रहों को आप आसानी से देख पाएं। बृहस्पति, शुक्र और मंगल की चमक तेज होती है, इसलिये इन्हें आसानी से देखा जा सकता है।

शुक्र आसमान में सबसे ज्यादा चमकीला रहेगा और लाल चमक के साथ मंगल चांद के पास दिखेगा। बुध और अरुण को ढूंढना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि वो धुंधले होंगे। ऐसे में दूरबीन की आवश्यकता होगी। आगर वाकई आप को एस्ट्रोनॉमी में रुचि है, तो आपके पास यूरेनस यानी शनि को देखने का एक शानदार मौका है। जो आमतौर पर दिखाई नहीं देता । इसे आप वीनस के ठीक ऊपर देख सकते हैं।

बता दें, इससे पहले इस तरह की घटना जून 2022 में हुई थी। जब बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस एक साथ आसमान में दिखाई दिए थे।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement