कानून

सहारा की 1,460 करोड़ की एंबी वैली की जमीन जब्त

यह जमीन बेनामी खरीदी गई थी और इसके लिए धन सहारा समूह की इकाइयों ने दिया था।

Published by
हर्ष कुमार   
Last Updated- April 16, 2025 | 6:36 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को बताया कि उसने सहारा इंडिया और उसकी सहायक इकाइयों की लोनावाला की एंबी वैली की 707 एकड़ जमीन जब्त कर ली है। इस जमीन का बाजार मूल्य करीब 1,460 करोड़ रुपये है। यह जमीन बेनामी खरीदी गई थी और इसके लिए धन सहारा समूह की इकाइयों ने दिया था। निदेशालय ने कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत की है। 

निदेशालय ने ओडिशा, बिहार और राजस्थान पुलिस की दर्ज प्राथमिकी पर मैसर्स हमारा इंडिया कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड और अन्य के खिलाफ जांच शुरू की थी। इसके अलावा सहारा समूह की इकाइयों और उससे संबंधित व्यक्तियों  के खिलाफ 500 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। इसमें से 300 से अधिक प्राथमिकी धनशोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत दर्ज थीं। 

इनमें आरोप लगाया गया था कि निवेशकों को धोखा दिया गया था, निवेशकों की सहमति के बिना उनके कोष का जबरन पुन: निवेश किया गया।

 

 

First Published : April 15, 2025 | 10:52 PM IST