facebookmetapixel
Advertisement
डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेज

राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों में जुटी Yogi सरकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर करेंगे कार्यक्रम का प्रचार

Advertisement

योगी सरकार जनवरी व फरवरी दो महीनों तक पूरे देश में राममय माहौल बनाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

Last Updated- December 05, 2023 | 5:25 PM IST
Ayodhya

अयोध्या में जनवरी में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन से पहले देशभर में राममय माहौल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सोशल मीडिया का सहारा लेगा। प्रदेश सरकार सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की भी इस काम में मदद लेगी।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी जबकि इसके एक सप्ताह पहले ही प्रदेश सरकार की ओर से हर जिले के प्रमुख मंदिरों में अखंड रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा भगवान राम से जुड़ी हुयी कथाओं व रामायण के प्रसंगों विभिन्न सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों पर प्रचारित व प्रसारित किया जाएगा। पर्यटन व संस्कृति विभाग को इसका जिम्मा सौंपा गया।

योजना के मुताबिक के मुताबिक जनवरी व फरवरी दो महीनों तक पूरे देश में राममय माहौल बनाया जाएगा। इसका काम के लिए प्रदेश सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्रभावी व सक्रिय लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। इन इंफ्लूएंसर को रील्स, शार्ट वीडियो आदि बना कर अपने सोशल मीडिया हैंडलों पर डालने के लिए कहा जा रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स व यूट्यूब पर मौजूद इन्फ्लुएंसर्स इन रील्स व वीडियो के माध्यम से माहौल बनाने का काम करेंगे। संस्कृति विभाग इन इंफ्लूएंसर पर 25 लाख रुपये खर्च करेगा।

प्राण प्रतिष्ठा व उसके बाद महीने भर तक चलने वाले कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में 6000 लोगों को निमंत्रण भेजा गया है जिनमें संतो के अलाना वीवीआईपी लोग, कार सेवा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन, परमवीर चक्र विजेता अथवा उनके परिजनों के साथ मंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले शामिल हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से महीने भर तक चलने वाले कार्यक्रमों में देश के विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालु अलग-अलग दिनों में बुलाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आने वालों के रहने व खाने का इंतजाम ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। मंदिर उद्घाटन को लेकर देश भर के पांच लाख मंदिरों व 10 करोड़ परिवारों से संपर्क किया जा रहा है।

महीने भर तक चलते वाले उद्घाटन समारोह के दौरान राम मंदिर, राम कथा व अयोध्या से संबंधित डाक्यूमेंट्री का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह के दौरान देश-विदेश के गायकों द्वारा रामायण पर बनाए गए आडियो व वीडियो एल्बम भी रिलीज किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 5:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement