facebookmetapixel
Advertisement
Ultra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह

World’s Richest People: Elon Musk की कुर्सी को खतरा! बेहद करीब पहुंचा ये अरबपति, सिर्फ इतना बचा फासला

Advertisement

दुनिया के टॉप 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark zuckerberg) चौथे नंबर है। उनकी टोटल नेटवर्थ 164.8 बिलियन डॉलर है।

Last Updated- February 12, 2024 | 3:27 PM IST
Elon Musk's xAI: Musk launches xAI company to compete with ChatGPT, will make TruthGPT

Elon Musk Networth: टेस्ला के मालिक और मशहूर अरबपति एलन मास्क (Elon Musk) की बादशाहत पर खतरा मंडरा रहा है। नंबर एक की पोजीशन से खिसकने के बाद अब उनके दूसरे स्थान को भी उन्हीं के देश के बिजनेसमैन से कड़ी टक्कर मिल रही है।

बता दें लक्जरी ब्रांड लुई वुइटन (Louis Vuitton) के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में टॉप पर हैं जबकि एलन मस्क दूसरे नंबर पर काबिज है।

मस्क के करीब पहुंचे जेफ बेजोस

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मालिक जेफ बेजोस (Jeff bezos Networth) की नेटवर्थ एलन मस्क के करीब पहुंच गई है और वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बनने से कुछ ही कदम दूर है।

फ़ोर्ब्स के रियल टाइम डेटा के अनुसार, जेफ बेजोस की नेटवर्थ फिलहाल 195.9 बिलियन डॉलर है जबकि एलन मस्क की टोटल नेटवर्थ (Elon Musk Networth) 201.6 बिलियन डॉलर है। इस हिसाब से जेफ़ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बनने से कुछ ही कदम दूर है।

पहले नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट

दुनिया के सबसे व्यक्तियों की लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले नंबर है। फ्रांस के अरनॉल्ट की टोटल नेटवर्थ फिलहाल 219.9 बिलियन डॉलर है, जो भारत के मशहूर अरबपति गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी दोनों की टोटल संपत्ति से भी ज्यादा है।

इस वजह से कम हुई एलन मस्क की नेटवर्थ

बता दें कि हाल के दिनों में एलन मस्क की नेटवर्थ में कमी आई है। दरअसल, टेस्ला के चौथी तिमाही के उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे जसिस्की वजह से कंपनी के शेयर लुढ़क गए थे और मस्क की नेटवर्थ में 18 बिलियन डॉलर से ज्यादा का घाटा हो गया था।

टॉप 10 की लिस्ट में चौथे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग

दुनिया के टॉप 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark zuckerberg) चौथे नंबर है। उनकी टोटल नेटवर्थ 164.8 बिलियन डॉलर है। जुकरबर्ग एक अमेरिकी बिजनेसमेन है और उन्होंने 2004 में अपने हार्वर्ड रूममेट्स और इसकी मूल कंपनी मेटा प्लेटफ़ॉर्म के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक को शुरू किया था।

टॉप 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 9 अमेरिकी

दुनिया के दस सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में अमेरिका का दबदबा ऐसा है कि 9 सबसे धनी व्यक्ति अमेरिका के है जबकि सिर्फ एक बर्नार्ड अरनॉल्ट नॉन -अमेरिकी है। वह फ्रांस से हैं।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement