facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

EV वाहनों की रिटेल बिक्री नवंबर में 25.5 प्रतिशत बढ़कर 1,52,606 यूनिट पर

आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक तिपहिया वाहनों की बिक्री आलोच्य माह में 32.37 प्रतिशत बढ़कर 53,766 इकाई रही, जो 2022 में समान माह में 40,619 इकाई रही थी।

Last Updated- December 07, 2023 | 6:48 PM IST
Zetwerk

इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बिक्री (यात्री और वाणिज्यिक) नवंबर में 25.5 प्रतिशत बढ़कर 1,52,606 इकाई रही है। वाहन डीलर संघ के महासंघ (FADA) ने गुरुवार को आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी।

पिछले साल नवंबर में कुल ईवी खुदरा बिक्री 1,21,596 इकाई रही थी। इलेक्ट्रॉनिक दोपहिया वाहनों की बिक्री नवंबर में 18.82 प्रतिशत वृद्धि के साथ 91,243 इकाई रही, जो नवंबर, 2022 में 76,791 इकाई थी।

आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक तिपहिया वाहनों की बिक्री आलोच्य माह में 32.37 प्रतिशत बढ़कर 53,766 इकाई रही, जो 2022 में समान माह में 40,619 इकाई रही थी।

इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री समीक्षाधीन माह में 77.35 प्रतिशत वृद्धि के साथ 7,064 इकाई रही, जो नवंबर, 2022 में 3,983 इकाई थी। इलेक्ट्रॉनिक वाणिज्यिक वाहन (ई-बस) की खुदरा बिक्री नवंबर, 2023 में 162 प्रतिशत वृद्धि के साथ 533 इकाई रही, जो पिछले साल समान माह में 203 इकाई रही थी।

First Published - December 7, 2023 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट