Skip to content
  गुरूवार 9 फ़रवरी 2023
Trending
February 9, 2023Gaganyaan mission: इसरो, नौसेना ने किया क्रू मॉड्यूल रिकवरी मॉडल का शुरुआती परीक्षणFebruary 9, 2023कांग्रेस ने Adani Group से जुड़े आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग कीFebruary 9, 2023Rupee vs Dollar: रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर परFebruary 9, 2023सोशल मीडिया मंच Twitter पर लोगों को करना पड़ा मुश्किलों का सामनाFebruary 9, 2023Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसलाFebruary 9, 2023Market Opening: बाजार की सपाट शुरुआत, Sensex 120 अंक टूटा, Nifty 17,900 के नीचेFebruary 9, 2023IRCON International Q3 Results: नेट प्रॉफिट तीसरी तिमाही में 40 फीसदी बढ़ाFebruary 9, 2023Stocks to Watch: आज Adani group stocks, LIC, Reliance, L&T, Equitas SFB, Trent जैसे स्टॉक्स करा सकते हैं अच्छी कमाईFebruary 9, 2023Turkey, Syria Earthquake Updates: तुर्की, सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हजार के पार पहुंचीFebruary 9, 2023Market Pre-Opening: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत होने की संभावना
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  ताजा खबरें  70 वर्षों के बाद भारत में चीते की दहाड़
ताजा खबरें

70 वर्षों के बाद भारत में चीते की दहाड़

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | नई दिल्ली—September 16, 2022 10:00 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

भारत में 70 वर्षों के बाद एक बार फिर से चीते की दहाड़ सुनाई देगी। चीता परियोजना के तहत केंद्र सरकार मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में आठ अफ्रीकी चीते (5 मादा और 3 नर) ला रही है। चीतों के आगमन को चिह्नित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 72 वें जन्मदिन पर ‘बहादुरों की भूमि’ नामीबिया से सद्भावना राजदूतों की मेजबानी करेंगे।
क्या है चीता परियोजना?
उच्चतम न्यायालय ने चीता परियोजना को जनवरी 2020 में मंजूरी दी थी। इस प्रायोगिक परियोजना के तहत विदेश से भारत में चीते लाए जाएंगे। चीतों को वापस लाने की अवधारणा को पहली बार 2009 में भारतीय संरक्षणवादियों द्वारा चीता संरक्षण कोष (सीसीएफ) के साथ रखा गया था। सीसीएफ एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका मुख्यालय नामीबिया में है। भारत और नामीबिया ने जुलाई 2020 में चीतों के संरक्षण के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। इस परियोजना में नामीबिया भागीदार है और वहां की सरकार इस कार्यक्रम को शुरू करने के लिए 8 चीते दान करने के लिए सहमत हुई। 
   क्यों लाए जा रहे हैं चीते?
इस साल जनवरी में सरकार के दिए गए एक बयान के अनुसार ‘चीता परियोजना का प्रमुख उद्देश्य भारत में स्वस्थ मेटा-आबादी विकसित करना है जो चीते को एक शीर्ष शिकारी के रूप में अपनी कार्यात्मक भूमिका को निष्पादित करने की अनुमति देता है।’ चीता घास के मैदानों में रहने वाले जानवरों की एक प्रमुख प्रजाति है। 

 

चीतों को भारत लाने की योजना

वर्ष 1947 में कोरिया सरगुजा (जिसे आज छत्तीसगढ़ के नाम से जाना जाता है) के महाराजा रामानुज प्रताप सिंह देव ने कथित तौर पर भारत में दर्ज अंतिम तीन एशियाई चीतों को गोलियों से मार डाला था। परियोजना के अनुसार चीतों को गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में रखा जाएगा जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन चीतों को कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे। बाकी चीतों को अगले चरण में छोड़ा जाएगा। अगले पांच वर्षों में देशभर के जंगलों में करीब 50 चीतों को छोड़ा जाएगा।  
इस्तेमाल होने वाले संसाधन 
नामीबिया में भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को हवाई जहाज की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया ‘बहादुरों की भूमि’ से सद्भावना राजदूतों को ले जाने के लिए ‘बाघों की भूमि’ से एक विशेष चिड़िया (विमान) उतरी है। विमान के अगले हिस्से पर बाघ का चेहरा बनाया गया है। इस परियोजना के लिए कुल 96 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। परियोजना को समर्थन देने के लिए इंडियन ऑयल ने 50 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। चीता संरक्षण कोष के अनुसार कुनो राष्ट्रीय उद्यान में आवश्यक सुविधाओं को विकसित किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है और बड़े शिकारियों को हटा दिया गया है। स्थानीय समुदायों के लिए जन जागरूकता अभियानों को औपचारिक रूप दिया गया है, जिन्हें ‘चिंटू चीता’ नामक एक स्थानीय शुभंकर के साथ चीता मित्र कहा जाएगा।
चीता परियोजना की चुनौतियां
भारतीय आवास में मौजूदा प्रजातियों के साथ भारत में लाए जा रहे चीतों के सह-अस्तित्व के संबंध में कुछ चिंताएं हैं। कुनो राष्ट्रीय उद्यान शेरों और तेदुओं का भी घर है। कई वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया है कि संघर्ष के कारण उन्मूलन की भारी आशंका है। 
भारत लाए जा रहे चीतों को अपने छोटे कद, भारत और नामीबिया की जलवायु और पारिस्थितिक में अंतर के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

चीता परियोजनानरेंद्र मोदीमध्य प्रदेश
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अर्थव्यवस्था

RBI Repo Rate Hike : आरबीआई ने रीपो रेट में किया 0.25 फीसदी का इजाफा, बढ़ सकती है लोन की EMI

February 8, 2023 10:59 AM IST0
ताजा खबरें

JEE-Main results: 20 प्रतिभागियों ने ‘परफेक्ट 100’ हासिल किए

February 7, 2023 4:40 PM IST0
अन्य

G20 : गुजरात में कच्छ का रण पहले पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक की करेगा मेजबानी

February 7, 2023 10:46 AM IST0
ताजा खबरें

BMC ने पहली बार 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट किया पेश

February 4, 2023 3:37 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

देश को आर्थिक संकट से निकालने के लिए अलोकप्रिय फैसलों को जारी रखेंगे : श्रीलंकाई राष्ट्रपति विक्रमसिंघे

February 8, 2023 6:13 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War : जेलेंस्की का ब्रिटेन दौरा, सुनक ने मिलिट्री ट्रेनिंग का ऑफर दिया

February 8, 2023 5:26 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

पोर्ट टैलबोट के लिए ब्रिटिश सरकार ने कम पैकेज की पेशकश की: Tata Steel

February 8, 2023 4:08 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

भारत ने बचाव उपकरण, राहत सामग्री, मेडिकल दल के साथ चार विमान तुर्किये भेजे

February 8, 2023 10:05 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

भारत में मुनाफे की दर दुनिया में सबसे बेहतरः PM मोदी

February 7, 2023 8:33 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

IPEF पर बातचीत का शुरू होगा दूसरा दौर

February 7, 2023 8:30 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch
  • Sensex | Nifty
  • Rupee vs Dollar
  • Ind vs Aus Test Series 2023
  • Twitter
  • IRCON International Q3 Results
  • Turkey Earthquake Updates
  • ONGC

सबकी नजर


Gaganyaan mission: इसरो, नौसेना ने किया क्रू मॉड्यूल रिकवरी मॉडल का शुरुआती परीक्षण

February 9, 2023 11:10 AM IST

कांग्रेस ने Adani Group से जुड़े आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग की

February 9, 2023 10:51 AM IST

Rupee vs Dollar: रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर

February 9, 2023 10:38 AM IST

सोशल मीडिया मंच Twitter पर लोगों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना

February 9, 2023 10:08 AM IST

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

February 9, 2023 9:50 AM IST

Latest News


  • Gaganyaan mission: इसरो, नौसेना ने किया क्रू मॉड्यूल रिकवरी मॉडल का शुरुआती परीक्षण
    by भाषा
    February 9, 2023
  • कांग्रेस ने Adani Group से जुड़े आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग की
    by भाषा
    February 9, 2023
  • Rupee vs Dollar: रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर
    by भाषा
    February 9, 2023
  • सोशल मीडिया मंच Twitter पर लोगों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना
    by भाषा
    February 9, 2023
  • Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला
    by भाषा
    February 9, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60687.80 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60688
240.04%
निफ्टी60688
240%
सीएनएक्स 50015018
-100.07%
रुपया-डॉलर82.75
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Guj Pipavav Port99.807.83
Cummins India1579.657.07
Trent1314.106.34
TV18 Broadcast33.955.43
PB Fintech.505.654.98
Adani Wilmar438.304.52
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Guj Pipavav Port99.707.84
Cummins India1586.607.62
Trent1320.006.79
TV18 Broadcast33.855.12
F A C T270.354.99
Adani Wilmar437.004.35
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to WatchSensex | NiftyRupee vs DollarInd vs Aus Test Series 2023TwitterIRCON International Q3 ResultsTurkey Earthquake UpdatesONGC
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us