facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

मोदी नहीं, जयशंकर लेंगे ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि, जानिए और किस किस को भेजा गया था न्योता

Advertisement

अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और वहां आने वाले अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से भी संवाद करेंगे।

Last Updated- January 12, 2025 | 12:33 PM IST
S Jaishankar
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर

Trump inauguration ceremony: 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रंप-वेंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर एस जयशंकर इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की भागीदारी भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते संबंधों का संकेत है। अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और वहां आने वाले अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से भी संवाद करेंगे।

बता दें कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी नई सरकार में भारतीय मूल के कई व्यक्तियों को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका की दिशा और योजनाओं का ऐलान किया जाएगा। यह शपथग्रहण समारोह न केवल अमेरिका के लिए, बल्कि भारत और अन्य देशों के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती का प्रतीक होगा।

बता दें कि ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अब तक 170 मिलियन डॉलर यानी 14,60,66,12,500 रुपये चंदे के तौर पर आ चुके हैं और यह आंकड़ा 200 मिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

चीन समेत कई बड़े देशों के राष्ट्रप्रमुख को न्योता

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में चीन, अर्जेंटीना, इटली, अल साल्वाडोर और हंगरी समेत कई देशों के लीडर्स को न्योता भेजे जाने का खबर सामने आई है। बीते दिनों कार्यक्रम में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट इंटरनेशनल मीडिया में लीक हो गई थी, जिसमें अर्जेंटीना, इटली, अल साल्वाडोर, हंगरी और चीन समेत कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्रियों का नाम शामिल थे। न्यूज वेबसाइट सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि ट्रंप ने शी जिनपिंग से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिनपिंग कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, उनकी जगह सीनियर चीनी अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम में पहुंच सकता है। इसके अलावा जापान के विदेश मंत्री ट्रंप के समारोह में शामिल हो सकते हैं।

 

Advertisement
First Published - January 12, 2025 | 11:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement