facebookmetapixel
Advertisement
IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह₹590 करोड़ धोखाधड़ी से हिला IDFC First Bank, शेयर 20% लोअर सर्किट पर; क्या है मामला?Clean Max Enviro IPO सब्स्क्रिप्शन के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं? ब्रोकरेज ने ये दी सलाह₹50 लाख से ज्यादा कमाने वालों पर IT विभाग की नजर, क्या आपको भी आया नोटिस?Gold-Silver Price Today: ट्रंप के टैरिफ का असर! सोना 1.60 लाख पार, चांदी में तूफानी उछाल; जानें आज के रेट‘रेसिप्रोकल’ टैरिफ रद्द, सोना-चांदी और शेयर बाजार पर क्या पड़ेगा असर? एक्सपर्ट्स की राय

इंडिया-यूएस ट्रेड डील मार्च में साइन होने की संभावना, अप्रैल से हो सकती है लागू: गोयल

Advertisement

India US Trade Deal: उन्होंने यह भी बताया कि भारत का ब्रिटेन और ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौता भी अप्रैल में लागू होने की उम्मीद है।

Last Updated- February 20, 2026 | 3:36 PM IST
Piyush Goyal

India US Trade Deal: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर मार्च में साइन होने की संभावना है और इसे अप्रैल से लागू किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत का ब्रिटेन और ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौता भी अप्रैल में लागू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के साथ समझौता सितंबर में लागू हो सकता है।

भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए 23 फरवरी से अमेरिका में तीन दिन की बैठक शुरू होगी। इस महीने की शुरुआत में दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया था कि अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तय कर लिया गया है।

भारत के दौरा करेंगे रुबियो

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले कुछ महीनों में भारत का दौरा करेंगे। यह जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द ही साइन होने वाला है।

Also Read | सरकारी आंकड़ों से अपने आंकड़े जोड़ेगा ईपीएफओ!

गोर ने क्वाड समूह को सदस्य देशों के बीच सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका अपने आपसी संबंधों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement