Ghazal singer Pankaj Udhas passed away at the age of 72.
Pankaj Udhas Death: लोकप्रिय गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) का आज यानी सोमवार (26 फरवरी) को निधन हो गया है। उनकी उम्र 72 साल थी। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर की पुष्टी की है।
पंकज उधास की बेटी ने पोस्ट में लिखा- “बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे।”
लंबे समय से थे बीमार
पंकज उधास का निधन 26 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
म्यूजिक इंडस्ट्री में छाया मातम
सिंगर के निधन की खबर का पता चलने के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस को झटका लगा। हर कोई सोशल मीडिया पर मशहूर गजल गायक को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।
अनूप जलोटा ने दी श्रद्धांजलि
गुजरात में हुआ था जन्म
पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वो अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी नाम के एक छोटे से कस्बे का रहने वाला था। उनके पिता केशुभाई उधास सरकारी कर्मचारी थे। उन्हें इसराज बजाने का बहुत शौक था। वहीं उनकी मां जीतूबेन उधास को गानों का बहुत शौक था। यही वजह थी पंकज उधास समेत उनके दोनों भाइयों का रुझान संगीत की तरफ हमेशा से रहा।