facebookmetapixel
Advertisement
अब इमारतों की होगी ‘डिजिटल स्टार’ रेटिंग, बदलेगा प्रॉपर्टी बाजार का खेलजापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटलक्या पीएलआई योजना ने बिगाड़ दिया ई-दोपहिया बाजार का खेल? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा2030 तक Nexa Studios का बड़ा विस्तार प्लान, बिक्री में 30% हिस्सेदारी का लक्ष्यभारत-ईयू एफटीए से खुलेगा निर्यात का नया दरवाजा, ग्रीव्स कॉटन ने जताई बड़ी उम्मीदMicron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबाआईटी शेयरों का 17.5 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, शेयर बाजार डगमगाया; लगातार तीसरे महीने गिरावटनई जीडीपी सीरीज का असर: वृद्धि दर 7.6% रहने की आस; नॉमिनल आधार घटा4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी अर्थव्यवस्था: CEA वी. अनंत नागेश्वरननई जीडीपी सीरीज में कृषि की रफ्तार सुस्त, FY26 में वृद्धि घटकर 2.4% रहने का अनुमान

नई जीडीपी सीरीज में देश की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में 7.8% बढ़ी

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की समूची अवधि में देश की अर्थव्यवस्था के 7.6 फीसदी बढ़ने का अनुमान है जबकि पहले इसका अनुमान 7.4 फीसदी लगाया गया था

Last Updated- February 27, 2026 | 5:15 PM IST
GDP
वार्षिक और तिमाही राष्ट्रीय आय के ये अनुमान नई राष्ट्रीय आय सीरीज के तहत जारी किए गए हैं।

New GDP series: आधार वर्ष 2022-23 पर आधारित नई राष्ट्रीय आय सीरीज के तहत चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.4 फीसदी की तुलना में ज्यादा है।

FY26 में GDP ग्रोथ 7.6% रहने का अनुमान

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 7.8 फीसदी की दर से बढ़ा। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की समूची अवधि में देश की अर्थव्यवस्था के 7.6 फीसदी बढ़ने का अनुमान है जबकि पहले इसका अनुमान 7.4 फीसदी लगाया गया था।

Also Read: रिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स बंद: 44 स्कीमों पर ताला, अब निवेशकों के पैसे का क्या होगा?

2022-23 को बनाया गया आधार वर्ष

वार्षिक और तिमाही राष्ट्रीय आय के ये अनुमान नई राष्ट्रीय आय सीरीज के तहत जारी किए गए हैं। अब 2011-12 को आधार वर्ष मानने वाली पुरानी सीरीज की जगह 2022-23 को नया आधार वर्ष बनाया गया है। आधार वर्ष वह अवधि होता है, जिसके दाम और उत्पादन स्तर को मानक मानकर आगे की वृद्धि दर की तुलना की जाती है।

इसके साथ ही जुलाई-सितंबर 2025-26 की वृद्धि दर को संशोधित कर 8.4 फीसदी कर दिया गया है, जो पहले 8.2 फीसदी आंकी गई थी। हालांकि, अप्रैल-जून तिमाही की वृद्धि दर को 7.8 फीसदी से घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया गया है। आधार वर्ष में बदलाव से आर्थिक गतिविधियों के आकलन का दायरा व्यापक होता है और नई संरचना के अनुरूप आंकड़ों को अपडेट किया जाता है। इससे अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति को बेहतर तरीके से दर्शाया जा सकता है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 27, 2026 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement