facebookmetapixel
Artemis 2 Mission: 1972 के बाद पहली बार फरवरी में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएंगेBMC Election 2026: जीत के बाद भाजपा के सामने शहर का नए सिरे से विकास और निवेश की चुनौती‘स्वामित्व योजना’ के तहत 3 लाख से अधिक गांवों का ड्रोन से हुआ सर्वे, 1.5 लाख गांवों में कार्ड भी वितरितनिजी इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में केरल देश में अव्वल, चारपहिया सेगमेंट में भी बढ़तBudget 2026 से पहले नॉमिनल GDP ग्रोथ को रफ्तार, 10.5 फीसदी तक रहने का अनुमानअब एक ही मासिक स्टेटमेंट में दिखेगा फाइनेंस का पूरा हिसाब-किताब, SEBI-RBI करने जा रही बड़ी पहलJIO की लिस्टिंग और रिटेल कारोबार की तेज रफ्तार से रिलायंस की ग्रोथ को मिलेगा नया बूस्टस्मॉलकैप फंडों ने माइक्रोकैप शेयरों से बनाई दूरी, निवेश 2 फीसदी पर सिमटा; वेंचुरा की स्टडी में खुलासाCII सर्वे: उद्योगों का भरोसा पांच तिमाही के उच्च स्तर पर, मांग और निवेश को मिला बलविश्व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक में चमकेगी भारत की विकास गाथा, दुनिया देखेगी ग्रोथ इंजन का दम

कॉरपोरेट हो गया महिलाओं पर फिदा

Last Updated- December 10, 2022 | 5:23 PM IST

महिलाएं आज पुरुषों से किसी भी मायने में कमतर नहीं हैं। बात चाहे बड़ी कंपनियों में कुशल प्रबंधन की हो या फिर फ्रंट ऑफिस की, महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी के परचम लहरा रही हैं।


यही वजह है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां भी उनकी काबलियत का लोहा मानने लगी हैं। इसी क्रम में कारपोरेट क्षेत्र में महिलाओं की लगातार बढ़ती संख्या के बीच कंपनियां उन्हें आकर्षित करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती हैं । इसके लिए कंपनियों की ओर से बाकायदा स्कीम तक निकाली जा रही है।


इसके तहत अगर कोई कर्मचारी महिला कर्मचारियों को रेफर करता है, तो मौजूदा कर्मचारियों को 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त बोनस तक दिया जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, भारतीय कंपनियों के इस रूझान का कारण है कि महिलाएं किसी भी हालात में बेहतर पेशेवर बनकर उभरी हैं। यही वजह भी है कि कंपनियां अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भर्ती करना चाहती हैं।


तेल उत्खनन एवं उत्पादन कंपनी केयर्न इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) पी. सेंथिल कुमार ने बताया कि महिलाओं का काम करने का अपना नजरिया होता है। इसलिए कंपनियां महिलाओं को तरजीह दे रही हैं। इसके साथ ही उन्हें हर काम में समान अवसर दे रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आकर्षित करने की कवायद में कंपनियों ने महिलाओं को ध्यान में रखकर कई रियायतें देने की पेशकश भी की है।


सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सीएससी के एसोसिएट निदेशक (मानव संसाधन) अनुज कुमार ने बताया कि हमारे देश में सांस्कृतिक मूल्यों का खासा महत्व है और इसी वजह से हम कामकाज के मामले में महिलाओं के साथ लचीलापन बरत रहे हैं। कंपनी में महिला कर्मियों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2004 में कंपनी में महिला कर्मचारियों की संख्या मात्र 13 फीसदी थी, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 21 फीसदी तक पहुंच गया है।


अनुज कुमार ने बताया कि महिला कर्मचारियों के काम के वक्त में लचीलापन रखने के साथ ही कंपनी ने उनके लिए प्लैनेट डब्ल्यू नाम से एक वेबसाइट भी शुरू की है। इस वेबसाइट के जरिये कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होता है।


उन्होंने बताया कि कंपनी ने यह वेबसाइट अगस्त 2006 में शुरू की थी और तभी से इसे महिला कर्मचारियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस वेबसाइट पर डायटिंग और पर्सनल ग्रूमिंग के बारे में कई उपयोगी जानकारियां दी जाती हैं। अनुज ने बताया कि इन सभी सुविधाओं के साथ ही कंपनी महिला कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराती है।


बदली तस्वीर


नौकरी के लिए महिलाओं को आकर्षित करने में जुटी कंपनियां
स्वास्थ्य परीक्षण और व्यक्तित्व विकास के अलावा दी जा रही हैं कई तरह की सुविधाएं
महिला कर्मचारियों को रेफर करने पर मौजूदा कर्मचारी को 25 फीसदी तक बोनस की पेशकश

First Published - April 8, 2008 | 1:06 AM IST

संबंधित पोस्ट