facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

15 महीने बाद भारत में राजदूत नियुक्त कर सकता है चीन, क्या यह दोनों देशों के रिश्ते अच्छे होने का संकेत है: रिपोर्ट

सन वेइदोंग भारत में चीन के पिछले राजदूत थे, उन्होंने लुओ झाओहुई की जगह ली थी और 26 अक्टूबर, 2022 को अपना कार्यकाल पूरा किया था।

Last Updated- January 29, 2024 | 8:16 PM IST
Long talks between India and China to avoid dispute like 2020 भारत-चीन के बीच लंबी बातचीत, फिर ना हो 2020 जैसा विवाद

चीन 15 महीने बाद भारत में नया राजदूत नियुक्त करेगा। द वायर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जू फीहोंग को भारत में अगले चीनी दूत के रूप में चुने जाने की संभावना है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों ने द वायर को बताया कि भारत को जू के नामांकन के बारे में सूचित कर दिया गया है। ऐसी अटकलें हैं कि जू अगले महीने की शुरुआत में भारत आ सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जू फीहोंग वर्तमान में विदेश मंत्रालय में वित्तीय और प्रशासनिक मामलों के सहायक मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इस रोल से पहले, जू 2010 से 2013 तक अफगानिस्तान में राजदूत थे।

सन वेइदोंग भारत में चीन के पिछले राजदूत थे, उन्होंने लुओ झाओहुई की जगह ली थी और 26 अक्टूबर, 2022 को अपना कार्यकाल पूरा किया था।

पिछली बार चीनी राजदूत की पोस्टिंग में एक साल से ज्यादा की देरी साल 1976 में हुई थी। भारत के साथ 1962 के सीमा युद्ध के बाद 14 सालों तक, भारत में चीन के दूतावास का नेतृत्व प्रभारी डी’एफ़ेयर अथवा प्रथम सचिव जैसे अस्थायी अधिकारियों द्वारा किया गया था। यह स्थिति 1976 में संबंधों के सामान्य होने तक जारी रही। अब भी, मा जिया, एक प्रभारी डी’एफ़ेयर, 2022 में सन वेइदॉन्ग के प्रस्थान के बाद दूतावास के प्रभारी हैं।

भारतीय और चीनी सैनिक पूर्वी लद्दाख में साढ़े तीन साल से अधिक समय से आमने-सामने हैं। बातचीत के बाद कुछ इलाकों से डिसइंगेजमेंट पूरा होने के बावजूद तनाव बरकरार है। पैंगोंग झील क्षेत्र में झड़प के बाद 5 मई, 2020 को गतिरोध शुरू हुआ था।

जून 2020 में गलवान घाटी में भीषण झड़प के बाद दोनों देशों के बीच संबंध काफी खराब हो गए, जो कई दशक बाद सबसे गंभीर संघर्ष था। तनाव कम करने के लिए, दोनों देशों ने बातचीत की और 2021 में कुछ विवादित क्षेत्रों से अपने सैनिकों को वापस खींच लिया। इससे चीजों को शांत करने में मदद मिली, लेकिन अभी भी कुछ असहमतियां हैं।

First Published - January 29, 2024 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट