facebookmetapixel
Advertisement
रूस में 1 करोड़ मजदूरों की भारी डिमांड: क्या भारतीय श्रमिकों के पास है विदेश में मोटी कमाई का मौका?अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा! टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब से उठा सकेंगे सुविधा का लाभशहरी सहकारी बैंकों के लिए बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाकर 20% करने का प्रस्तावबुलेट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21% उछला, रॉयल एनफील्ड की बिक्री मजबूत; ₹958 करोड़ निवेश को मंजूरीTitan Q3 Results: 61% की जबरदस्त उछाल के साथ मुनाफा ₹1,684 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,900 करोड़ के पारडीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमाबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किराये पर दी प्रोपर्टी, जानें कितनी होगी हर महीने कमाई200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलान

Voice of Global South: विकासशील देशों का दूसरा सम्मेलन आज, G20 बैठकों के नतीजों को साझा करेगा भारत

Advertisement

वैश्विक दक्षिण में वे देश शामिल हैं, जहां आर्थिक और औद्योगिक विकास तुलनात्मक रूप से कम हुआ है और ये ज्यादा औद्योगिक देशों के सुदूर दक्षिण में स्थित हैं।

Last Updated- November 17, 2023 | 8:05 AM IST
PM Modi addresses Rozgar Mela

भारत सरकार शुक्रवार को विकासशील देशों का दूसरा शिखर सम्मेलन (वॉयस आफ ग्लोबल साउथ समिट) शुक्रवार को कराने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा है कि शिखर सम्मेलन में भारत वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ भारत की अध्यक्षता के दौरान विभिन्न जी20 बैठकों में हासिल किए गए प्रमुख परिणामों को साझा करेगा।

वैश्विक बदलावों से आई चुनौतियों पर भी चर्चा होने की संभावना है। संवाददाताओं से गुरुवार को बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इसमें शामिल होने वाले देश किसी भी मसले पर अपनी राय रखने को स्वतंत्र होंगे, जो उन्हें महत्त्वपूर्ण लगता है और उन्हें उनकी चिंता साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

वैश्विक दक्षिण में वे देश शामिल हैं, जहां आर्थिक और औद्योगिक विकास तुलनात्मक रूप से कम हुआ है और ये ज्यादा औद्योगिक देशों के सुदूर दक्षिण में स्थित हैं। भारत ने 12-13 जनवरी 2023 को पहला वॉयस आफ ग्लोबल साउथ समिट का आयोजन किया था। यह भी वर्चुअल प्रारूप में था। इस पहल का मकसद वैश्विक दक्षिण के 125 देशों को एक साथ लाना था, जिससे वे अपने पहलुओं और प्राथमिकताओं को साझा प्लेटफॉर्म पर रख सकें।

उसके बाद भारत ने उसे संकलित कर अपनी अध्यक्षता वाले जी-20 सम्मेलन के एजेंडे में शामिल किया था। अफ्रीकी देशों ने जी-20 में प्रतिनिधित्व की मांग की थी, जो प्रमुख सिफारिशों में से एक है। इसे हासिल कर लिया गया और अफ्रीकन यूनियन नई दिल्ली सम्मेलन के दौरान इस संगठन का 21वां सदस्य बना।

अफ्रीकी देशों के साथ एशिया प्रशांत देशों ने इसकी प्रशंसा की। सरकार को उम्मीद है कि वैश्विक दक्षिण के साथ लगातार बातचीत जारी रखने के बेहतर परिणाम होंगे और इन देशों के साथ नजदीकी संबंध स्थापित हो सकेगा और प्रभावी तरीके से बाजार खुलने के साथ रणनीतिक साझेदारी बन सकेगी और चीन को दूर रखा जा सकेगा।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement