facebookmetapixel
Advertisement
Iran-Israel Conflict: खामेनेई के बाद कौन? ईरान में उत्तराधिकार की जंग तेजUS-Israel Strikes On Iran: ईरान की धमकी पर अमेरिका आगबबूला, ट्रंप बोले अबकी बार होगा करारा प्रहारMCap: सिर्फ सात दिनों में 2.18 लाख करोड़ का नुकसान, टॉप 10 में 9 दिग्गजों की दौलत घटी; जानें किसे लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया में जंग की आहट, शेयर बाजार पर संकट के बादलIran-Israel conflict: इजरायल-ईरान टकराव से तेल बाजार में भूचाल, भारत की जेब पर कितना पड़ेगा असर?US-Israel Attack Iran: दुबई में जहां ठहरी थीं PV Sindhu, वहीं पास हुआ धमाका, कोच को भागकर बचानी पड़ी जानUS-Israel Attack Iran: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, अब होगा अब तक का सबसे खतरनाक ऑपरेशन!ईरान के सरकारी टीवी ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि , 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणाDividend Stocks: 3 साल में 211% का रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 30% का तगड़ा डिविडेंड, नोट करें तारीखइजरायली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत! IRGC कमांडर के भी मारे जाने का दावा; ईरान ने कई देशों पर दागीं मिसाइलें

US: FBI ने राष्ट्रपति बाइडन को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को मार गिराया

Advertisement

यूटा के रहने वाले आरोपी को राष्ट्रपति बाइडन के राज्य में पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया।

Last Updated- August 10, 2023 | 11:36 AM IST
U.S. President Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के एजेंट ने बुधवार को मार गिराया। प्राधिकारियों ने बताया कि यूटा के रहने वाले आरोपी को राष्ट्रपति बाइडन के राज्य में पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया।

Joe Biden पश्चिमी अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। वह बुधवार को न्यू मेक्सिको गए थे और बाद में उनका यूटा आने का कार्यक्रम था। एफबीआई ने एक बयान में बताया कि विशेष एजेंट सॉल्ट लेक सिटी के दक्षिण में स्थित प्रोवो में क्रैग डिलीयु रॉबर्टसन के घर पर वारंट लेकर पहुंचे थे तभी सुबह छह बजकर 15 मिनट पर गोलीबारी हुई।

सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी के वक्त रॉबर्टसन हथियारबंद था। रॉबर्टसन ने सोमवार को एक पोस्ट किया था कि उसने सुना है कि बाइडन यूटा आ रहे हैं और वह (आरोपी) छलावरण (कैमोफ्लेग सूट) निकालने और ‘एम24 स्नाइपर राइफल से धूल हटाने’ की तैयारी कर रहा है।

एक अन्य पोस्ट में रॉबर्टसन ने अपने आप को ‘‘एमएजीए ट्रंपर’’ बताया जो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’’ नारे के संदर्भ में है। प्राधिकारियों ने बताया रॉबर्टसन ने सितंबर 2022 में फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘‘किसी राष्ट्रपति की हत्या के लिए यह सही समय है। पहले जो बाइडन और फिर कमला…।’’

अभी एफबीआई ने गोलीबारी के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें : इमरान खान को बड़ा झटका! अदालत ने तत्काल राहत देने से किया इनकार

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 11:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement