facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

अब नहीं चलेगी ट्रंप की मनमानी? कोर्ट ने आयात टैक्स पर लगा दी रोक!

Advertisement

अमेरिका की अदालत ने कहा कि ट्रंप आपातकालीन कानून के तहत आयात पर भारी टैक्स नहीं लगा सकते, फैसले से वैश्विक व्यापार और राजनीति में हलचल।

Last Updated- May 29, 2025 | 9:26 AM IST
Donald Trump

अमेरिका के एक फेडरल कोर्ट ने बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) राष्ट्रपति Donald Trump को ‘आपातकालीन शक्तियों’ के कानून का हवाला देते हुए आयात पर बड़े टैरिफ लगाने से रोक दिया। यह फैसला न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय की तीन जजों की समिति ने दिया है। ट्रंप की ये टैरिफ लगाने की योजना अदालत के इस फैसले के बाद थम गई है। ट्रंप का कहना था कि इन टैरिफ से अमेरिकी फैक्ट्रियों को वापस लाने में मदद मिलेगी और इससे फेडरल बजट घाटे को कम करने के लिए जरूरी राजस्व भी मिलेगा। लेकिन कई मुकदमे दायर किए गए हैं जिनमें यह आरोप लगाया गया है कि ट्रंप ने अपने अधिकारों का दायरा पार कर दिया है।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने ये टैरिफ दूसरे देशों को अमेरिका के साथ बेहतर समझौते करने के लिए दबाव बनाने के तौर पर लगाए थे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा, “व्यापार घाटा एक राष्ट्रीय आपातकाल है जिसने अमेरिकी समुदायों को बर्बाद किया है और हमारी डिफेंस इंडस्ट्री को कमजोर किया है।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन इस संकट से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

क्या ट्रंप टैरिफ फिलहाल जारी रख पाएंगे?

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि व्हाइट हाउस इस फैसले के जवाब में सभी आपातकालीन टैरिफ को रोक पाएगा या नहीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप अस्थायी तौर पर उन देशों पर 15 प्रतिशत आयात कर लगा सकते हैं जिनके साथ अमेरिका का बड़ा व्यापार घाटा है, जो 150 दिनों तक लागू रह सकता है।

ट्रंप के खिलाफ कुल सात मुकदमे चल रहे हैं, जिनमें से यह मामला अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय में सुनवाई के लिए पेश किया गया था। इस मामले की सुनवाई तीन जजों – टिमोथी रिफ (ट्रंप द्वारा नियुक्त), जेन रेस्टानी (रॉनाल्ड रीगन द्वारा नियुक्त), और गैरी कैट्ज़मैन (बराक ओबामा द्वारा नियुक्त) ने की।

वादियों का तर्क है कि आपातकालीन शक्तियों के कानून में टैरिफ लगाने की अनुमति नहीं है। साथ ही वे कहते हैं कि व्यापार घाटा कोई आपातकालीन स्थिति नहीं क्योंकि अमेरिका लगातार 49 सालों से व्यापार घाटे में है।

ट्रंप के टैरिफ ने वैश्विक बाजार हिला दिए

2 अप्रैल को ट्रंप ने 100 से अधिक देशों से आने वाले सामानों पर बड़े टैरिफ लगाए थे, जिनमें भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया शामिल थे। इस फैसले ने वैश्विक बाजारों को हिला दिया और कई अर्थशास्त्रियों ने अमेरिकी आर्थिक विकास की उम्मीदों को कम कर दिया। ट्रंप का कहना था कि ये टैरिफ अमेरिका के लंबे समय से चले आ रहे व्यापार घाटे को खत्म करने के लिए जरूरी हैं, जिन्हें वे ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ मानते हैं।

(एपी की रिपोर्ट के साथ)

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 9:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement