facebookmetapixel
Advertisement
US-ईरान टेंशन बिगाड़ेगा रसोई का बजट! इस महीने 5% तक उछले खाद्य तेलों के दाम; आगे आएगी नरमी?अदाणी प्रॉपर्टीज चौथे नंबर पर, हुरुन इंडिया की टॉप रियल एस्टेट कंपनियों की रैंकिंग में DLF टॉप परNBCC को ₹501 करोड़ की बड़ी सौगात, राजस्थान, BEL और PFC से मिले 4 प्रोजेक्ट; क्या बदलेगी शेयर की चाल?Groww, Angel One और दूसरे ब्रोकर्स पर नए नियमों का कितना असर? ब्रोकरेज ने बताई तस्वीरEPF New Rules 2026: 12%, 9% या ₹1,800 PF? जानिए आपकी सैलरी और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतरIDBI बैंक के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल की बोली स्वीकार करने के करीब है सरकारसिर्फ एक फंड से BFSI, IT और हेल्थकेयर में निवेश! Baroda BNP Paribas का नया NFO खुलाटिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने से हैं परेशान? IRCTC की नई वेबसाइट करेगी आपकी समस्या खत्महीरों की मांग अचानक क्यों टूट गई? चीन से शुरू हुआ असर अब दुनिया तक पहुंचाहोर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?

ब्रिटेन में खुदरा मुद्रास्फीति दो साल के निचले स्तर 3.9% पर

Advertisement

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने बुधवार को मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले महीन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति 3.9 प्रतिशत रही।

Last Updated- December 20, 2023 | 4:18 PM IST
Indian economic growth
Representative Image

ब्रिटेन में ईंधन एवं खाद्य कीमतों में नरमी से खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर के महीने में घटकर 3.9 प्रतिशत पर आ गई, जो पिछले दो साल से भी अधिक का सबसे निचला स्तर है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने बुधवार को मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले महीन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति 3.9 प्रतिशत रही। यह सितंबर, 2021 के बाद खुदरा मुद्रास्फीति का सबसे निचला स्तर है। अक्टूबर के महीने में खुदरा मुद्रास्फीति 4.6 प्रतिशत रही थी।

इस तरह नवंबर में मुद्रास्फीति में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। सांख्यिकी कार्यालय ने इस गिरावट के पीछे ईंधन कीमतों में की गई कटौती को प्रमुख वजह बताया।

इसके अलावा खाद्य कीमतों में नरमी ने भी खुदरा मुद्रास्फीति को कम किया। विश्लेषकों का कहना है कि खुदरा मुद्रास्फीति के कम होने से बैंक ऑफ इंग्लैंड ब्याज दरों में कटौती का कदम उम्मीद से थोड़ा जल्दी ही उठा सकता है। पिछले साल मुद्रास्फीति चार दशकों के उच्चस्तर 11 प्रतिशत से भी अधिक हो गई थी।

इसपर काबू पाने के लिए ब्रिटिश केंद्रीय बैंक ने पिछले साल से नीतिगत दर में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू किया था और इस समय यह 15 साल के उच्चस्तर 5.25 प्रतिशत पर है।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 4:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement