facebookmetapixel
Advertisement
SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा है

Trump Tariff: भारत पर 25% ट्रैरिफ लगाते हुए ट्रम्प ने क्या कहा? पढ़ें, अमेरिकी राष्ट्रपति का पूरा बयान

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का ऐलान किया है। यह टैरिफ 1 अगस्त 2025 से लागू होगा।

Last Updated- July 30, 2025 | 6:48 PM IST
Trump Tariff statement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का ऐलान किया है। यह टैरिफ 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। ट्रंप ने इस फैसले के पीछे भारत की ऊंची टैरिफ दरों, ‘आपत्तिजनक’ गैर-आर्थिक व्यापार अवरोधों और रूस से सैन्य व ऊर्जा खरीद को जिम्मेदार ठहराया है।यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने चीन के साथ चल रहे टैरिफ स्थगन (tariff pause) को जारी रखने की घोषणा की है, लेकिन भारत के मामले में सख्ती दिखाई है।

ट्रंप का पूरा बयान (Truth Social पर पोस्ट से हिंदी अनुवाद):

“ध्यान दें, हालांकि भारत हमारा मित्र है, लेकिन वर्षों से हमने उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत अधिक हैं — दुनिया में सबसे ऊंचे शुल्कों में से एक। साथ ही, उनके पास किसी भी देश की तुलना में सबसे कठिन और आपत्तिजनक गैर-आर्थिक व्यापार अवरोध हैं।”

“इसके अलावा, भारत हमेशा से अपने सैन्य उपकरणों की बड़ी हिस्सेदारी रूस से खरीदता रहा है, और वह चीन के साथ मिलकर रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार भी है — ऐसे समय में जब पूरी दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं बंद करे — ये सब बातें ठीक नहीं हैं!”

“इसलिए, भारत को अब 1 अगस्त से 25% टैरिफ देना होगा, साथ ही उपरोक्त कारणों के लिए एक दंड भी लगाया जाएगा। इस विषय पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद। MAGA!”

भारत की व्यापार नीति पर सीधा हमला

ट्रंप ने भारत की व्यापार व्यवस्था को “सबसे कठिन और आपत्तिजनक गैर-मौद्रिक व्यापार अवरोधों” में से एक बताया है। उनका मानना है कि इसी कारण वर्षों से भारत के साथ अमेरिका का व्यापार सीमित रहा है। गौरतलब है कि भारत में विदेशी उत्पादों पर अक्सर ऊंचे आयात शुल्क लगाए जाते हैं, जिससे घरेलू उद्योग को बढ़ावा मिलता है, लेकिन विदेशी कंपनियों को शिकायत रहती है कि उन्हें बाजार में प्रवेश करने में दिक्कत होती है।

आ गई Steel Sector पर बड़ी रिपोर्ट; बता दिया Trump Tariff का क्या होगा असर 

Trump Tariff: भारत पर 25% शुल्क, रूस से तेल और हथियार लेने पर लगाया जुर्माना

Advertisement
First Published - July 30, 2025 | 6:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement