facebookmetapixel
Advertisement
चटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेजPower Stocks: जून में 11% बढ़ी बिजली की मांग, NTPC, IEX समेत इन 6 पावर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशPhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मददजून में इ​क्विटी फंड्स में 26% बढ़ा निवेश, SIP से आए ₹31,781 करोड़; Midcap रहा निवेशकों की पहली पसंदआईपीओ से पहले SBI ने SBI Funds में बेची 1.42% हिस्सेदारी, जुटाए ₹1,655 करोड़Indian Bank Q1 Results: पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,273 करोड़, NPA में भी आई बड़ी गिरावटAlpine Texworld IPO: अगले हफ्ते खुलेगा टेक्सटाइल कंपनी का IPO; आवेदन से पहले जानें इश्यू से जुड़ी हर जरूरी बातDr Reddy’s में बड़ी गड़बड़ी! दवा उत्पादन रुका, ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट; अब शेयर खरीदें या रुकें?E20 वाहनों पर क्या ऑटो कंपनियां दे रही हैं वारंटी? क्या किसानों को होगा फायदा; सरकार ने दिए ऐसे 12 सवालों के जवाब

शीर्ष ब्लैक अमेरिकी पेशेवर पार्सन्स का हुआ निधन

Advertisement

मीडिया और वित्त जगत में परिवर्तनकारी नेतृत्वकर्ता, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद मेनहट्टन स्थित घर में ली अंतिम सांस

Last Updated- December 27, 2024 | 10:58 PM IST
Richard Parsons

टाइम वार्नर और सिटी ग्रुप के शीर्ष पदों पर जिम्मेदारी निभाने वाले अमेरिका के सबसे बड़े ब्लैक एग्जीक्यूटिव रिचर्ड पार्सन्स का गुरुवार को 76 साल की उम्र में निधन हो गया। रिचर्ड को 2015 में मायलोमा कैंसर का पता चला था। कुछ साल बीमारी बढ़ने पर उन्होंने काम करना कम कर दिया था। उन्होंने मेनहट्टन स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।

वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी लैजार्ड ने उनकी मौत की पुष्टि की है। इस कंपनी में रिचर्ड लंबे समय तक बोर्ड सदस्य रहे। लॉस एंजलिस की कंपनी एनबीए समेत तमाम कंपनियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एनबीए में रिचर्ड ने अंतरिम सीईओ के तौर पर काम किया था। एनबीए कमिश्नर आदम सिल्वर ने कहा, ‘पार्सन्स बहुत ही प्रतिभावान और परिवर्तनकारी नेतृत्वकर्ता एवं मीडिया उद्योग की बड़ी शख्सियत थे। वह हमेशा ईमानदारी के रास्ते पर चले और कभी भी चुनौतियों से पीछे नहीं हटे।’

पार्सन्स के मित्र रोनॉल्ड लाउडर ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि उनकी मौत कैंसर की वजह से हुई है। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने ने बीते 3 दिसंबर को लैजार्ड एवं लाउडर की कंपनी एस्टी लाउडर में बार्ड सदस्य के तौर पर अपनी जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया था। एस्टी लाउडर के बोर्ड में वह पिछले 25 वर्षों से थे। कुल 16 साल की उम्र में कॉलेज जाने वाले ब्रूकलिन के पार्सन्स ने 2009 में सिटी ग्रुप के चेयरमैन के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। इससे एक महीना पहले ही उन्होंने टाइम वार्नर इंक से इस्तीफा देकर वह यहां आए थे।

Advertisement
First Published - December 27, 2024 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement