facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेकLife Insurance Outlook: जून में मजबूत ग्रोथ के बाद किन इंश्योरेंस शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज? जानिए टॉप पिकQ1 Preview: कच्चे माल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, फिर भी इन 4 FMCG शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज35 दिन देरी से पूरे देश में पहुंचा मॉनसून, बारिश की कमी घटकर 15%; खरीफ बोआई को मिलेगी रफ्तारभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूक्लियर, डिफेंस और खनिज क्षेत्रों में अहम समझौते; क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर बनाने पर सहमतिMax Healthcare, Medanta समेत इन 7 हेल्थकेयर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 से पहले बढ़ा भरोसाITR Filing 2026: 90% कार खरीदार नहीं जानते ये टैक्स रिफंड ट्रिक! Form 26AS से ऐसे वापस लें TCS का पैसाUS-ईरान तनाव का असर हॉर्मुज पर, जहाजों की आवाजाही थमीऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को PM मोदी का न्योता, CECA समझौते को जल्द पूरा करने पर दिया जोर

ओमान से FTA पर वार्ता बढ़ी, इस महीने के अंत तक बातचीत पूरी होने की उम्मीद

Advertisement

इस परिषद् में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं।

Last Updated- December 12, 2023 | 11:26 PM IST
GTRI

भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित समग्र मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले के जानकार लोगों के मुताबिक बातचीत के लिए वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों का दल मस्कट में है। समझा जाता है कि वाणिज्य मंत्रालय ने इस महीने के अंत तक बातचीत पूरी करने के लिए समयसीमा निर्धारित की है।

यह घटनाक्रम इसलिए और महत्त्वपूर्ण हो गया है क्योंकि भारत और छह सदस्यीय खाड़ी सहयोग परिषद् (जीसीसी) की एक वर्ष से अधिक समय से बातचीत शुरू नहीं हो पाई है। खासकर यूएई से शर्तों पर मतभेद को लेकर बातचीत शुरू नहीं हो पाई है।

इस परिषद् में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं। यदि यह समझौता क्रियान्वित हो जाता है तो भारत से ऐसा करने वाला ओमान खाड़ी सहयोग परिषद् में यूएई के बाद दूसरा देश होगा। इसके अलावा प्रस्तावित समझौते से पश्चिम एशिया से भारत के संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।

भारत और यूएई ने फरवरी, 2022 में समग्र आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे। इस मामले के एक जानकार व्यक्ति ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘ओमान के साथ भी भारत-यूएई जैसा समझौता होने की उम्मीद है।’भारत का 29वां बड़ा व्यापारिक साझेदार ओमान है।

दोनों देशों के बीच वित्त वर्ष 22 में 3.15 अरब डॉलर का कारोबार हुआ और यह वित्त वर्ष 23 में सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़कर 4.48 अरब डॉलर हो गया।

बीते वित्त वर्ष में भारत को होने वाले निर्यात में पेट्रोलियम में प्राथमिक तौर पर वाहनों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की हिस्सेदारी आधी थी। दिल्ली स्थित ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के मुताबिक मुक्त व्यापार समझौतेक के बाद भारत तेजी से निर्यात बढ़ाने की उम्मीद कर सकता है।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement