facebookmetapixel
NPS में शामिल होने का नया नियम: अब कॉर्पोरेट पेंशन के विकल्प के लिए आपसी सहमति जरूरीएशिया-पैसिफिक में 19,560 नए विमानों की मांग, इसमें भारत-चीन की बड़ी भूमिका: एयरबसअमेरिकी टैरिफ के 50% होने के बाद भारतीय खिलौना निर्यातकों पर बढ़ा दबाव, नए ऑर्डरों की थमी रफ्तारसुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने किया साफ: आधार सिर्फ पहचान के लिए है, नागरिकता साबित करने के लिए नहींBihar चुनाव के बाद लालू परिवार में भूचाल, बेटी रोहिणी ने राजनीति और परिवार दोनों को कहा ‘अलविदा’1250% का तगड़ा डिविडेंड! अंडरवियर बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते₹4 करोड़ कम, लेकिन RR चुना! जानिए क्यों Jadeja ने CSK को कहा अलविदा75% का तगड़ा डिविडेंड! फॉर्मा कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते25 की उम्र में रचा इतिहास! मैथिली ठाकुर बनीं बिहार की सबसे कम उम्र की MLA; जानें पिछले युवा विजेताओं की लिस्टDividend Stocks: अगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, शेयधारकों को मिलेगा अतिरिक्त मुनाफा

श्रीलंका: अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

ताजा घटना से पहले 2024 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 180 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

Last Updated- June 23, 2024 | 5:29 PM IST
श्रीलंका की अदालत ने 18 भारतीय मछुआरों को रिहा किया , Sri Lankan court releases 18 Indian fishermen

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाली उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गयी।

समाचार पोर्टल ‘द न्यूज फर्स्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार मछुआरों को शनिवार रात चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान डेल्फ्ट द्वीप के पास उत्तरी सागर से गिरफ्तार किया गया।

श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गायन विक्रमसूर्या ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया जाएगा।

पिछले सप्ताह, चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीपीय देश के जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में उनके ट्रॉलर (मछली पकड़ने में इस्तेमाल की जाने वाली नौका) को जब्त कर लिया था।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि ताजा घटना से पहले 2024 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 180 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनके 25 ट्रॉलर जब्त किए गए थे। इनमें से अधिकतर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं, जो तमिलनाडु को श्रीलंका के उत्तरी सिरे से अलग करने वाली एक संकरी जलपट्टी है। यह दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का एक बेहतर स्थान है।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है, जिसमें श्रीलंकाई नौसेना के जवान कभी-कभी पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी करते हैं और अवैध रूप से श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के लिए उनकी नौकाओं को जब्त कर लेते हैं।

First Published - June 23, 2024 | 5:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट