facebookmetapixel
Bihar Election Results: क्या NDA 2010 की ऐतिहासिक जीत को भी पीछे छोड़ने जा रही है?Bihar Election 2025: नतीजों पर सियासत गरमाई, जदयू ने कहा ‘नीतीश का करिश्मा’, विपक्ष बोला ‘निराशाजनक’19 साल की सत्ता का राज! हर चुनाव में क्या नई चाल चलते थे नीतीश कुमार?12 महीने में पैसा डबल! Q2 रिजल्ट के बाद कंज्यूमर स्टॉक पर ब्रोकरेज लट्टू, Q2 में 190% बढ़ा मुनाफाMaithili Thakur: बिहार को मिलने वाली है सबसे कम उम्र की विधायक! देखिए पहले किसने बनाया था ये रिकॉर्डमोतीलाल ओसवाल ने इस डिफेंस शेयर पर लगाया बड़ा दांव, 32% रिटर्न का अनुमानMRF Q2FY26 results: मुनाफा 12% तक बढ़ा, ₹3 के अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलानथोक से खुदरा तक तेजी से गिरी महंगाई दर – आखिर क्या हुआ अक्टूबर में?आंध्र प्रदेश में 10 साल में ₹1 लाख करोड़ का निवेश करेगा अदाणी ग्रुप: करण अदाणीCapillary Technologies IPO: सॉफ्टवेयर कंपनी का आईपीओ खुला, अप्लाई करना ठीक रहेगा या करें अवॉइड ?

ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों समेत छह लोगों की मौत

Last Updated- December 13, 2022 | 3:38 PM IST

ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों समेत छह लोगों की मौत
PTI / ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया)  December 13, 2022

13 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाके में दो पुलिस अधिकारियों सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति के लापता होने की शिकायत की जांच के सिलसिले में मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि हिंसा सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे हुई जब चार अधिकारी क्वींसलैंड राज्य में एक दूरस्थ संपत्ति पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो हमलावरों ने वाईंबिला में ग्रामीण इलाके में पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाईं।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई की लेकिन दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी गोली लगने से मौत हो गई।

क्वींसलैंड की पुलिस आयुक्त कैटरीना कैरोल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक अन्य अधिकारी को गोली लग गई, जबकि एक अन्य अधिकारी वहां से जान बचाकर निकलने में सफल रहा।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विशेष पुलिस अधिकारियों और हवाई बल को सहायता के लिए बुलाया गया और घटनास्थल की घेराबंदी की गई।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे के बाद पुलिस के साथ एक अन्य मुठभेड़ में दो पुरुषों तथा एक महिला की मौत हो गई।

कैरोल ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से हाल में किसी एक घटना में हताहत हुए यह सबसे अधिक लोग हैं।’’

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ वाईंबिला में भयानक दृश्य। क्वींसलैंड के उन पुलिस अधिकारियों के परिवारों तथा दोस्तों के लिए एक दिल दहला देने वाला दिन, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी।’’

अल्बानीस ने ट्वीट किया, ‘‘ शोक संतप्त सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं, ऑस्ट्रेलिया इस दुख में आपके साथ है।’’

एपी निहारिका सिम्मी

First Published - December 13, 2022 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट