अंतरराष्ट्रीय

एक दिन में करोड़पति हो गए ‘सर’, स्कूल टीचर को इनाम में मिले 8 करोड़ 70 लाख

अब तक नौ शिक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान किया है। फाउंडेशन ने इस पुरस्कार की शुरूआत 2015 में की थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 13, 2025 | 5:47 PM IST

सऊदी अरब के एक शिक्षक को बृहस्पतिवार को ‘ग्लोबल टीचर प्राइज’ दिया गया है, जिसकी इनामी राशि 10 लाख अमेरिकी डॉलर है। मंसूर अल-मंसूर को जरुरतमंद लोगों की मदद करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

दुबई में आयोजित विश्व भर की सरकारों के शिखर सम्मेलन में सऊदी शिक्षक को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। अल-मंसूर एक लेखक भी हैं। उन्होंने सऊदी अरब में भीषण गर्मी के महीनों के दौरान लोगों को एयर कंडीशनिंग (एसी) के रखरखाव की सुविधा उपलब्ध कराने में भी मदद की थी।

वर्की फाउंडेशन यह पुरस्कार प्रदान करता है और इसके संस्थापक सनी वर्की हैं। उन्होंने जीईएमएस एजुकेशन कंपनी की स्थापना की थी। इस कंपनी के तहत मिस्र, कतर एवं संयुक्त अरब अमीरात में दर्जनों स्कूलों का संचालन किया जाता है।

वर्की फाउंडेशन ने अल-मंसूर सहित अब तक नौ शिक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान किया है। फाउंडेशन ने इस पुरस्कार की शुरूआत 2015 में की थी।

First Published : February 13, 2025 | 5:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)