facebookmetapixel
Emkay Global का पूर्वानुमान: कैश मार्केट में बढ़ेगा पैसा, 2026 में भारतीय बाजार चमकेंगे दुनिया से ज्यादाप्रतिद्वंद्वी पर भारी अशोक लीलैंड! बेहतर मार्जिन और मजबूत सेगमेंट से निवेशकों का बढ़ा भरोसाअमेरिकी भारी शुल्क का असर! रत्न-आभूषण निर्यात अक्टूबर में 30% से अधिक लुढ़कानेपाल के रास्ते भारत में घुस रहा चीनी इस्पात! जांच में फर्जी सर्टिफिकेट का खुलासाश्रीलंका में नया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज बनेगा, NCDEX देगी तकनीक और लेगी बड़ी हिस्सेदारीभारत ने अमेरिका से मांगा ब्रिटेन जैसा करार, लाखों भारतीय श्रमिकों को बड़ी राहत संभवरक्षा क्षेत्र में हो सकता है ऐतिहासिक बदलाव! भारतीय सेना में महिलाओं की टेरिटोरियल आर्मी में एंट्री की तैयारीDPDP नियमों से IT कंपनियों के सामने कंप्लायंस चुनौतियां, लेकिन तैयारी पहले से होने के कारण बड़ा झटका नहींDividend Stocks: टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी निवेशकों को देगी 30% डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेकहीं निवेश करने की सोच रहे हैं? RBI के ‘सचेत’ पोर्टल पर पहले करें वेरिफाई, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

रूस ने यूक्रेन के पांच गुब्बारों को गिराने का दावा किया

फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन की सेना युद्ध में नयी नयी तरकीब अपना रही है।

Last Updated- April 18, 2024 | 10:28 PM IST
Vladimir Putin

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूसी वायु सैन्य बलों ने यूक्रेन के पांच गुब्बारों को नष्ट कर दिया। न तो रूसी और न ही यूक्रेनी अधिकारियों ने इन गुब्बारों के बारे में ज्यादा विवरण प्रदान किया है। रूस के अधिकारियों और मीडिया ने हाल के हफ्तों में युद्ध के मैदान में संदिग्ध गुब्बारों की उड़ान को लेकर जानकारी दी है।

फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन की सेना युद्ध में नयी नयी तरकीब अपना रही है। रूसी सेनाओं के खिलाफ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। रूसी मीडिया संस्थानों की खबरों के अनुसार, यूक्रेन के गुब्बारे जीपीएस मॉड्यूल और विस्फोटक से लैस होते हैं। इनका पता लगाना कठिन होता है और ये छोटे ड्रोन की तुलना में ज्यादा हथियार ढो सकते हैं।

यह स्पष्ट नहीं है कि क्या हीलियम या गर्म हवा से इन गुब्बारों का संचालन होता है। ये गुब्बारे हवा में ज्यादा देर तक उड़ने में सक्षम नहीं हैं। यदि गुब्बारा किसी विशिष्ट क्षेत्र में छोड़ा जाता है, तो जीपीएस मॉड्यूल का उपयोग विस्फोटकों को गिराने के लिए किया जाता है, जिसका उद्देश्य जमीन पर दहशत फैलाना और रूसी वायु रक्षा प्रतिष्ठानों का ध्यान भटकाना है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के तीन गुब्बारे और एक ड्रोन वोरोनिश क्षेत्र में नष्ट कर दिए गए। दो गुब्बारों को रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में नष्ट कर दिया गया। रूस ने यह भी दावा किया कि उसने रात के दौरान यूक्रेन की दो मिसाइल, कई रॉकेट लॉन्चर से दागे गए 19 रॉकेट और 16 ड्रोन को गिरा दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि दक्षिणी रूस के रोस्तोव क्षेत्र में तीन ड्रोन नष्ट कर दिए गए।

खबरों में कहा गया है कि इस सप्ताह की शुरुआत में लिपेत्स्क और कुर्स्क क्षेत्रों में रूसी वायु रक्षा बलों द्वारा गिराए गए गुब्बारे मोर्टार बम से लैस थे। यूक्रेन को रूस की मजबूत सेना के खिलाफ युद्ध के मैदान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पश्चिमी देशों से उसे सैन्य हथियारों का सहयोग मिलना कम हो गया है। अमेरिकी संसद में भी यूक्रेन के लिए सैन्य हथियारों के संबंध में पैकेज को मंजूरी नहीं मिल पाई है।

हथियारों की कमी से जूझ रहा यूक्रेन अग्रिम मोर्चे से दूर रूस के पीछे के ठिकानों और बुनियादी ढांचे पर हमला कर रहा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तरी यूक्रेन के शहर चेर्निहाइव के एक इलाके में रूसी मिसाइल हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई, जबकि 78 लोग घायल हो गए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार रात यूरोपीय संघ के नेताओं से वायु रक्षा उपकरणों की आपूर्ति की अपील की। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने इटली में जी7 समूह के विदेश मंत्रियों की एक बैठक में यूक्रेन के लिए मदद की मांग दोहराई।

First Published - April 18, 2024 | 10:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट