facebookmetapixel
Advertisement
PM Rahat Yojana के तहत Road Accident के बाद ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!₹590 करोड़ का झटका! IDFC First Bank में बड़ा फ्रॉड, शेयर 20% टूटाAirtel का मास्टरस्ट्रोक: ₹20,000 करोड़ के निवेश के साथ डिजिटल लेंडिंग बाजार में मचाएगी तहलकासेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स की चमक पड़ी फीकी, जनवरी में निवेश 88% गिरा; अब निवेशक क्या करें?SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेत

भारत के साथ युद्ध होने की आशंका से इनकार नहीं! पाकिस्तान तैयार, ख्वाजा आसिफ ने दिया बड़ा बयान

Advertisement

आसिफ बोले– खतरे असली हैं, पाकिस्तान तैयार; भारत के हालिया बयानों के बाद बढ़ी तनाव की स्थिति

Last Updated- October 09, 2025 | 8:39 AM IST
Khawaja Asif on india Pakistan war

India-Pakistan War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत के साथ युद्ध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि अगर भविष्य में कोई लड़ाई हुई, तो पाकिस्तान इससे और बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। आसिफ ने यह बयान मंगलवार को Samaa TV के इंटरव्यू में दिया। जब उनसे भारत के नेताओं और सेना के हालिया बयानों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सशस्त्र टकराव का खतरा है और पाकिस्तान स्थिति पर नजर रख रहा है।

आसिफ ने कहा, “मैं युद्ध नहीं चाहता, लेकिन खतरे असली हैं। अगर लड़ाई होती है, तो इंशाअल्लाह, हम पहले से बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के अब ज्यादा सहयोगी देश हैं और भारत ने कुछ देशों का समर्थन खो दिया है। हालांकि, उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया।

आसिफ ने कहा कि भारत कभी भी पूरी तरह से एकजुट नहीं रहा, सिवाय मुगल सम्राट औरंगजेब के समय। जबकि पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना और मई में हुए संघर्ष के दौरान भी एकजुट रहा, भले ही देश में कई अंदरूनी समस्याएं थीं। उन्होंने कहा, “घर पर हम बहस करते हैं, लेकिन भारत से टकराव में हम एक साथ खड़े होते हैं।”

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान से बाहर, पाकिस्तान ने विश्व स्तर पर भारत के लिए बढ़ाई चुनौतियां

आसिफ के बयान ऐसे समय आए हैं जब भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर वह राज्य प्रायोजित आतंकवाद का समर्थन बंद नहीं करेगा, तो उसकी विश्व मानचित्र पर मौजूदगी खतरे में होगी।

इसके अलावा, एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय हमलों में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैन्य विमान नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें अमेरिकी एफ-16 जेट्स भी शामिल थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते शुक्रवार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए किसी भी समय किसी भी सीमा को पार कर सकता है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का असली चेहरा: इस्लाम नहीं, भारत-विरोध और सेना का कब्जा

ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के जवाब में 7 मई को शुरू हुआ था। इस दौरान पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया। चार दिन तक चलने वाले संघर्ष के बाद 10 मई को युद्धविराम पर सहमति बनी। भारत का कहना है कि मई में पाकिस्तान ने युद्ध रोकने का अनुरोध किया था। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 8:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement