facebookmetapixel
Advertisement
नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!NSE IPO में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी? ₹1,700-1,785 रह सकता है प्राइस बैंडसहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू, 20 लाख अटके दावों पर होगा काम; अब तक ₹9,267 करोड़ वापसमहंगे क्रूड का असर! सोना 399 रुपये लुढ़का, चांदी 193 रुपये चढ़ी, चेक करें ताजा भावमेक इन इंडिया CCTV का जलवा, चीनी आयात बंद होने से देशी कंपनियों और चिप डिजाइनर्स की बल्ले-बल्लेBanking Stocks: सरकारी बैंकों से क्यों सावधान हो रहे विदेशी निवेशक? प्राइवेट बैंकों में क्यों दिख रहा ज्यादा भरोसाआज खुल रहे 6 IPO, किसमें लगाएं पैसा? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की पसंद और किन इश्यू से रहें सावधानEPFO Rule: PF पर कब तक मिलता है ब्याज? 58 साल का ये नियम जान लेंकच्चा तेल 68 से 99 डॉलर पहुंचा, अब IOC, BPCL और HPCL के शेयरों का क्या होगा? ब्रोकरेज ने बताए टारगेटकच्चे तेल में फिर तेजी, 100 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट; आखिर क्यों बढ़ रहे दाम?

आठ आतंकवादियों को ‘जहन्नुम’ भेजा गया: पाकिस्तानी सेना

Advertisement

यह बयान अफगान अधिकारियों के इस दावे के कुछ घंटे बाद आया कि पाकिस्तान ने उसके क्षेत्र के अंदर हवाई हमले किए और आठ लोगों को मार डाला।

Last Updated- March 18, 2024 | 7:11 PM IST
खैबर-पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए, Pakistan: Six Chinese citizens killed in suicide attack in Khyber-Pakhtunkhwa

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को कहा कि अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक कबायली जिले में एक अभियान में एक वांछित आतंकवादी कमांडर सहित आठ आतंकवादियों को सेना ने ‘‘जहन्नुम भेज दिया’’ है। यह बयान अफगान अधिकारियों के इस दावे के कुछ घंटे बाद आया कि पाकिस्तान ने उसके क्षेत्र के अंदर हवाई हमले किए और आठ लोगों को मार डाला।

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि 17 मार्च की रात को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक खुफिया अभियान चलाया। इसमें कहा गया, “अभियान के संचालन के दौरान, अंधाधुंध गोलीबारी के बाद, आतंकवादी कमांडर सेहरा जानन सहित आठ आतंकवादियों को जहन्नुम भेज दिया गया।

वह 16 मार्च को मीर अली में सुरक्षा बलों की चौकी पर आतंकवादी हमले की साजिश में शामिल था और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उसकी तलाश थी।’’ उसने कहा कि क्षेत्र में किसी भी अन्य आतंकवादी का खात्मा करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह बयान तब आया जब अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक बयान में आरोप लगाया कि पाकिस्तानी विमानों ने अफगान धरती पर हवाई हमले किए। मुजाहिद ने कहा कि हवाई हमलों से पाकिस्तान सीमा से लगे अफगानिस्तान के पक्तिका और खोस्त प्रांत को निशाना बनाया गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।

मुजाहिद ने आरोप लगाया कि “आम लोगों के घरों को निशाना बनाया गया।” उन्होंने कहा कि पक्तिका में तीन महिलाएं और तीन बच्चे मारे गए और एक घर ढह गया, जबकि खोस्त में दो महिलाएं मारी गईं जबकि एक घर भी नष्ट हो गया। पाकिस्तान के वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों की चौकी पर आतंकवादी हमले में दो अधिकारियों समेत सात सैनिकों की मौत के बाद रविवार को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया था।

इसके एक दिन बाद ही अफगानिस्तान में ये हमले हुए। पाकिस्तानी तालिबान नेता हाफ़िज गुल बहादुर के समूह ने उक्त हमले की ज़िम्मेदारी ली है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दोनों अधिकारियों के जनाजे की नमाज अदा करने के बाद कहा कि पाकिस्तानी बलों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सेना के एक बयान में जरदारी के हवाले से कहा गया, “पाकिस्तान ने फैसला किया है कि जो कोई भी हमारी सीमा, घर या देश में घुसकर आतंक करेगा, हम उसे कड़ा जवाब देंगे, चाहे वह कोई भी हो या किसी भी देश से हो।” पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि टीटीपी आतंकवादी अफगानिस्तान में रह रहे हैं और सीमा पार कर उसकी सेना पर हमले करने के लिए अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 7:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement