facebookmetapixel
Dividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकताVisa फ्लेक्स जल्द ही भारत में आएगा, एक ही कार्ड से डेबिट और क्रेडिट दोनों का मिलेगा लाभबिकवाली और आयातकों की मांग से रुपया डॉलर के मुकाबले 91.96 पर, एशिया की सबसे कमजोर मुद्रा बनीIndusInd Bank Q3 Results: मुनाफे पर पड़ा भारी असर, लाभ 91% घटकर ₹128 करोड़ पर पहुंचा

नॉर्वे के PM जोनास गहर पहुंचे यूक्रेन, NATO सदस्य ने किया F-16 लड़ाकू विमान सौंपने का ऐलान

तेल समृद्ध नॉर्वे ने फरवरी में कहा था कि वह पांच साल के मदद पैकेज के तहत कीव को सात अरब अमेरिकी डॉलर दान देगा

Last Updated- August 24, 2023 | 7:07 PM IST
NATO-member Norway to donate F-16 fighter jets to Ukraine, becoming third country to do so Copenhagen

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य नॉर्वे रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन को एफ-16 विमान दान करेगा। नॉर्वे की मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह खबर ऐसे वक्त आई है जब नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर यूक्रेन की राजधानी कीव के दौरे पर हैं।

यूक्रेन को एफ-16 विमान देने की योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह खबर नॉर्वे के प्रसारकों एनआरके और टीवी2 ने दी है। नीदरलैंड और डेनमार्क के बाद नॉर्वे युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन को एफ-16 विमान दान करने वाला तीसरा यूरोपीय देश होगा।

यूक्रेन रूसी हमले का मुकाबला करने के लिए लंबे वक्त से आधुनिक लड़ाकू विमानों की मांग कर रहा है। यूक्रेन ने हाल में रूसी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की है लेकिन इसमें हवाई सहायता नहीं है।

तेल समृद्ध नॉर्वे ने फरवरी में कहा था कि वह पांच साल के मदद पैकेज के तहत कीव को सात अरब अमेरिकी डॉलर दान देगा। यह धन मानवीय और सैन्य सहायता के लिए होगा। नॉर्वे ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह यूक्रेन को विमान रोधी मिसाइल दान करेगा।

उसने कहा कि रूस के किसी भी तरह के हवाई हमले के खिलाफ आम लोगों और अवसंरचना तथा सैन्य इकाइयों की सुरक्षा के लिए यूक्रेन के पास हवाई रक्षा प्रणाली होना जरूरी है। गहर स्टोर ने एक बयान में कहा, “यह यूक्रेन को नॉर्वे द्वारा सैन्य सामग्री का अब तक का सबसे बड़ा दान है।”

नॉर्वे सरकार लंबे समय से कह रही है कि वह यूक्रेन को एफ-16 विमान देने पर विचार कर रही है। नॉर्वे ने 52 एफ-35 विमानों का ऑर्डर दिया था और जनवरी में उसे पहला विमान मिल गया है। नए लड़ाकू विमान नॉर्वे के एफ-16 विमानों के बेड़े का स्थान लेंगे।

First Published - August 24, 2023 | 7:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट