अंतरराष्ट्रीय

लाल सागर में गिरी मिसाइल से कोई हताहत नहीं, यमन के हूती विद्रोहियों पर संदेह

ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने बताया कि यह हमला बाब अल-मन्देब जलडमरूमध्य के निकट दक्षिणी लाल सागर में हुआ।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 23, 2024 | 4:48 PM IST

यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा कथित रूप से दागी गयी एक मिसाइल गुरुवार को लाल सागर में गिरी। हालांकि इस हमले में वहां से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हूती विद्रोहियों ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने बताया कि यह हमला बाब अल-मन्देब जलडमरूमध्य के निकट दक्षिणी लाल सागर में हुआ। निजी सुरक्षा कंपनी एम्ब्रे ने इसी तरह के हमले की सूचना दी है।

हूती विद्रोहियों ने हाल के महीनों में अदन की खाड़ी और लाल सागर में जहाजों पर हमले किये हैं और इजराइल से गाजा में युद्ध समाप्त करने की मांग की है।

First Published : May 23, 2024 | 4:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)