facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता, विकास उसके बाद: आरबीआई गवर्नरQ1 नतीजों के बाद Tech Mahindra पर 7 ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, 26% तक तेजी का अनुमानJio Financial Share Price: शानदार तिमाही नतीजों के बाद 6% उछला शेयर, क्या अब खरीदारी का है सही मौका?Wipro Share Price: कमजोर नतीजों के बाद शेयर पर दबाव, ब्रोकरेज की राय बंटी; जानिए अब कितना है अपसाइड?India’s first hydrogen train: ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ओर बड़ा कदम, जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की पूरी डीटेलStock Market Today: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,300 के पार; बाजार में जोरदार तेजी की 5 बड़ी वजहेंCaliber Mining IPO: ₹450 करोड़ का IPO खुला, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की सलाह; चेक करें GMPदेश को मिली पहली Hydrogen Train; जींद-सोनीपत के बीच की दूरी करेगी तय, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडीहाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में बड़ा मौका, Emkay ने 4 शेयरों पर BUY और 4 पर ADD रेटिंग से शुरू की कवरेजसबको स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मध्य वर्ग पर ध्यान देना जरूरी:नैटहेल्थ की अध्यक्ष संगीत रेड्डी

मुशर्रफ का पार्थिव शरीर पाकिस्तान लाया जाएगा

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 8:39 PM IST
Parvez Musharaf

पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (सेवानिवृत्त) का पार्थिव शरीर पाकिस्तान लाया जायेगा। खबरों में यह जानकारी दी गई है।

दुबई में देश के महावाणिज्य दूतावास ने रविवार को पूर्व सैन्य शासक का पार्थिव शरीर उनके देश वापस भेजने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किया।

वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध की साजिश रचने वाले मुशर्रफ का रविवार को एक लाइलाज बीमारी से वर्षों तक जूझने के बाद दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। मुशर्रफ पाकिस्तान में अपने खिलाफ आपराधिक आरोपों से बचने के लिए 2016 से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे थे।

समाचार चैनल ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, मुशर्रफ के परिवार ने दुबई में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास में एक आवेदन दायर कर उनके पार्थिव शरीर को दफनाने के लिए पाकिस्तान ले जाने की अनुमति मांगी थी।

खबर के अनुसार, मुशर्रफ का पार्थिव शरीर पाकिस्तान लाने के लिए एक विशेष सैन्य विमान नूर खान एयरबेस से दुबई के लिए उड़ान भरेगा।   खबर में हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

इस बीच, समाचार पत्र ‘खलीज टाइम्स’ की खबर के अनुसार, दुबई में पाकिस्तान के महावाणिज्य दूतावास ने उनके पार्थिव शरीर को पाकिस्तान वापस भेजने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है।

समाचार पत्र ने महावाणिज्यदूत हसन अफजल खान के हवाले से अपनी खबर में कहा, ‘‘हम परिवार के संपर्क में हैं और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद करेगा। वाणिज्य दूतावास ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।’’

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 8:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement