अंतरराष्ट्रीय

मलेशियाई में ‘कैंपसाइट’ पर भूस्खलन, करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Published by
भाषा
Last Updated- December 16, 2022 | 8:53 AM IST

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में एक ‘कैंपसाइट’ पर हुए भूस्खलन के मलबे में करीब 50 लोगों के दबे होने की आशंका है। दमकल विभाग के एक अधिकारी शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाला से बताया कि कुआलालंपुर से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में बतांग काली में एक ‘कैंपसाइट’ पर जब भूस्खलन हुआ, तब वहां करीब 100 लोग के मौजूद होने की खबर मिली है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बिना विस्तृत जानकारी दिए ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि बचावकर्मी करीब 50 लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

First Published : December 16, 2022 | 8:35 AM IST