facebookmetapixel
Kotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकताVisa फ्लेक्स जल्द ही भारत में आएगा, एक ही कार्ड से डेबिट और क्रेडिट दोनों का मिलेगा लाभ

तेजी से बूढ़ा हो रहा Japan! 10% आबादी 80 से ज्यादा उम्र की, 2 करोड़ लोगों की आयु 75 से ज्यादा

जापान सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नए आंकड़े की माने तो अब देश में 100 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों की संख्या 92,139 तक जा पहुंची है।

Last Updated- September 18, 2023 | 7:59 PM IST
Japan Aged Population
Shutterstock

Japan Aged Population: जापान की कुल आबादी में 80 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या पहली बार 10 प्रतिशत से अधिक हो गई हैं। सरकार की तरफ से रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। बता दें कि दुनिया में सबसे अधिक वृद्ध लोगों का अनुपात वाला जापान देश तेजी से बूढ़े होते समाज से जूझ रहा है।

आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय ने सोमवार को ‘Aged Day’ के मौके पर बताया कि 80 साल से ज्यादा आयु के लोगों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 270,000 बढ़कर जापान की लगभग 12.46 करोड़ कुल आबादी का 10.1 प्रतिशत हो गई है।

65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या कुल आबादी का 3.62 करोड़

एक अन्य रिकॉर्ड में जापान में 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या कुल जनसंख्या का 3.62 करोड़ यानी 29.1 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि जापान में दुनिया के किसी अन्य देश की तुलना में 65 वर्ष से ज्यादा की सबसे बड़ी आबादी है।

वहीं, 65 वर्ष से अधिक आयु की आबादी के मामले दूसरे स्थान पर इटली जबकि तीसरे नंबर पर फिनलैंड है। इटली की 24.5 प्रतिशत और फिनलैंड की 23.6 फीसदी जनसख्यां 65 साल से ज्यादा उम्र की है।

जापान की कुल बुजुर्ग आबादी में महिलाओं की संख्या 56.6 प्रतिशत

जापान की कुल बुजुर्ग आबादी में महिलाओं की संख्या 56.6 प्रतिशत यानी 2.5 करोड़ है जबकि पुरुषों की संख्या 1.57 करोड़ है। कहा जाता है कि यह अंतर महिलाओं की औसत जीवन प्रत्याशा को दर्शाता है।

आंकड़ों के अनुसार, जापान में 75 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की कुल संख्या 16.1 फीसदी यानी 2.05 करोड़ हैं। यह संख्या पहली बार 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर गयी है।

2022 में जापान में 25.2 प्रतिशत वृद्ध लोगों को रोजगार मिला

इस बीच, 2022 में जापान में 25.2 प्रतिशत वृद्ध लोगों को रोजगार मिला। यह संख्या लगातार 19वें वर्ष बढ़कर 91.2 लाख हो गई, जो एक और रिकॉर्ड है। आंकड़ों के मुताबिक़, देश के काम करने वाले कुल लोगों की संख्या में से 13.6 प्रतिशत बुजुर्ग है।

100 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों की संख्या 92,139 पर पहुंची

इतना ही नहीं, जापान सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नए आंकड़े की माने तो अब देश में 100 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों की संख्या 92,139 तक जा पहुंची है। 100 साल से ऊपर की उम्र वाले लोगों में पिछले एक साल में 1,613 और लोग जुड़ गए हैं।

First Published - September 18, 2023 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट