प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच सोमवार को हॉटलाइन पर बातचीत हुई। यह वार्ता 10 मई 2025 को दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने पर समझौते के विभिन्न पहलुओं पर आधारित थी।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने समझौते के पालन और संबंधित मुद्दों पर विचार विमर्श किया। हालांकि, यह बातचीत पहले 12 बजे दोपहर निर्धारित थी, लेकिन इसे 5 बजे के आसपास शुरू किया गया।
वार्ता के परिणाम अभी तक सामने नहीं आए हैं। दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों की ओर से इस पर अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)