facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

Brookfield की बीकानेर सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए 10.5 करोड़ डॉलर उपलब्ध कराएगा IFC

Advertisement

IFC ने बयान में कहा कि राजस्थान के बीकानेर में 550 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने और जलवायु लक्ष्यों का समर्थन करने में मदद करेगी।

Last Updated- June 17, 2024 | 7:05 PM IST
Brookfield की बीकानेर सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए 10.5 करोड़ डॉलर उपलब्ध कराएगा IFC, IFC commits $105 million to Brookfield's Bikaner Solar Power project

Brookfield’s Bikaner Solar Power project: वर्ल्ड बैंक समूह की निजी क्षेत्र की वित्तपोषण इकाई अंतररार्ष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) ने ब्रुकफील्ड की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना के लिए दीर्घकालिक गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के माध्यम से 10.5 करोड़ डॉलर (लगभग 870 करोड़ रुपये) का वित्त उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।

IFC ने सोमवार को बयान में कहा कि ये डिबेंचर परियोजना की विशेष इकाई (एसपीवी) को आवंटित किए गए हैं। IFC ने बयान में कहा कि राजस्थान के बीकानेर में 550 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने और जलवायु लक्ष्यों का समर्थन करने में मदद करेगी।

अपनी प्रतिबद्धता के अनुसार, ब्रुकफील्ड दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) के माध्यम से भारत भर में वाणिज्यिक और औद्योगिक (सीएंडआई) उपभोक्ताओं को अधिक प्रतिस्पर्धी शुल्क पर सौर ऊर्जा प्रदान करेगी। यह एशिया और प्रशांत क्षेत्र में आईएफसी का पहला निवेश है। परियोजना को भारत के हरित ऊर्जा गलियारे के अंतर-राज्यीय पारेषण प्रणाली खंड से जोड़ा जाएगा।

Also read: India’s exports: चीन को पछाड़कर भारत का चौथा सबसे बड़ा निर्यात बाजार बना ब्रिटेन

सौर संयंत्रों से हर साल ग्रीनहाउस-गैस (जीएचजी) उत्सर्जन में 8,04,408 टन कार्बन डायॉक्साइड (सीओ-2) की कमी आने की भी उम्मीद है, जो हर साल 1,73,680 कारों को सड़क से हटाने के बराबर है। भारत ऊर्जा क्षेत्र में हरित बदलाव के मामले में सबसे आगे है और इसने 2030 तक अपनी गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता को 500 गीगावाट तक बढ़ाने का संकल्प लिया है।

देश के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र ने वर्ष 2017 और वर्ष 2022 के बीच पहले ही लगभग 10 अरब डॉलर का वार्षिक निवेश आकर्षित किया है और 2030 तक क्षेत्र 25 अरब डॉलर का वार्षिक निवेश हासिल करने की उम्मीद रखता है।

ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड एक अग्रणी वैश्विक वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधक है, जिसके पास अक्षय ऊर्जा और बदलाव, बुनियादी ढांचे, निजी इक्विटी, रियल एस्टेट और क्रेडिट में 925 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति है।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 7:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement