facebookmetapixel
Advertisement
क्या बिना PAN के अटक रहा है ITR? मिनटों में बनाएं और डाउनलोड करें डिजिटल e-PANनंदन नीलेकणी से एस. सोमनाथ तक… जानिए परीक्षा सुधार पैनल के 6 विशेषज्ञों की पूरी प्रोफाइलJuniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगामहंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?

कठघरे में खड़ा हुआ गूगल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:04 PM IST

दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को एक विज्ञापनदाता ने अदालत में घसीटा है।


उसका आरोप है कि गूगल ने उसकी इजाजत के बिना किसी तीसरी वेबसाइट पर विज्ञापन दिया और उसके लिए पैसा वसूला है।यह मामला सैन जोस कैलिफोर्निया के फेडरल कोर्ट में दर्ज कराया गया है। यह शिकायत गूगल के एडसेंस प्रोग्राम से संबंधित है जो सर्च परिणामों के रूप में खुलने वाले लेखों के विशिष्ट शब्दों को लक्ष्य बनाता है और विज्ञापन दिखाता है।


डेविड अलमीडा नाम के इस विज्ञापनदाता की तरफ से लॉस एंजेल्स की एक विधि परामर्श कंपनी काबाटेक ब्राउन केलनर ने मुकदमा दायर किया है। अलमीडा का मेसाचुसेट्स में इंवेस्टीगेशन व्यवसाय है जिसका विज्ञापन देने का जिम्मा उन्होने गूगल को सौपा था। उनका कहना है कि गूगल की सेवा लेने के लिए औपचारिकताएं पूरी करते वक्त उन्होने ऑप्शनल नाम का खाना खाली छोड़ दिया था क्योंकि वह एडसेंस विज्ञापन सेवा नहीं लेना चाहते थे। लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें वहां शून्य भरना था।


अलमेदा के वकील ब्रायन काबाटेक कहते हैं कि ऐसे विज्ञापनदाता जो इन सब बातों से अनजान हैं अक्सर इस तरह की धोखाधड़ी में फंस जाते हैं। जो लोग इस बारे में जानते हैं वही इसका इस्तेमाल कर पाते हैं।


डेविड जैसे छोटे व्यवसाइयों के लिए इतना पैसा जोखिम पर लगाना मुमकिन नहीं है। उधर गूगल ने फिलहाल इस मामले पर टिप्पणी करने से यह कह कर इंकार कर दिया कि उसे अभी शिकायत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Advertisement
First Published - April 23, 2008 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement