facebookmetapixel
Advertisement
52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाबAxis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़बारिश की कमी होगी दूर? 10 हजार किमी लंबी मॉनसूनी पट्टी से झमाझम बारिश के संकेतयूपी सरकार की मुफ्त स्कूटी योजना का किसे मिलेगा फायदा? जानिए पूरी डीटेलSteel Stocks: चीन का सस्ता स्टील बढ़ाएगा मुश्किलें? Q1 नतीजों से पहले भारतीय कंपनियों पर बढ़ा दबावSuzlon को 201.6 MW का बड़ा ऑर्डर, Waaree Group के पहले विंड एनर्जी के लिए समझौताJSW Energy vs Adani Green: किस शेयर पर ज्यादा बुलिश हैं ब्रोकरेज, कहां मिल सकता है बड़ा रिटर्न?Xtranet Technologies IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानें प्राइस बैंड, GMP और एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह

जी-33 देश एकजुट होकर करें काम

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:20 PM IST

भारत ने विकासशील देशों के जी-33 समूह को साथ मिलकर काम करने और समान विचारधारा वाले देशों तक पहुंचने पर जोर दिया है, जिससे डब्ल्यूटीओ में निष्पक्ष, संतुलित और विकास केंद्रित परिणाम तक पहुंचा जा सके। भारत ने रविवार को कहा कि इसमें सार्वजनिक शेयरधारिता और विशेष सुरक्षा व्यवस्था का स्थायी समाधान निश्चित रूप से शामिल होना चाहिए।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह समूह लंबे समय से सब तक पहुंच वाले और प्रभावी विशेष सुरक्षा व्यवस्था (एसएसएम) पर जोर देता रहा है, जिससे आयात बढ़ने के अस्थिर करने वाले कारकों और दुष्प्रभावों से बचा जा सके, जो विकसित देशों की भारी सब्सिडी की वजह से होता है।
उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हम सभी को सामंजस्य बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की जरूरत है। साथ ही अन्य समान विचारधारा वाले देशों तक पहुंचकर इसे और मजबूत करना चाहिए, जिससे कि निष्पक्ष, संतुलित और विकास केंद्रित परिणाम के लिए समर्थन हासिल किया जा सके। साथ ही इसमें सार्वजनिक स्टॉकहोल्टिंग और एसएसएम के स्थाई समाधान को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए।’ 

Advertisement
First Published - June 13, 2022 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement