facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

G20 सम्मेलन एक अवसर: फ्रांस

Advertisement

मैक्रों के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे।

Last Updated- September 05, 2023 | 11:04 PM IST
French President Emmanuel Macron and India's Prime Minister Narendra Modi

फ्रांस ने भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भागीदारी की पुष्टि करते हुए मंगलवार को कहा कि यह बैठक प्रमुख वैश्विक चुनौतियों के प्रति संयुक्त प्रतिक्रिया को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने का एक अवसर होगा। मैक्रों के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे जिसके बाद वह द्विपक्षीय यात्रा के लिए बांग्लादेश रवाना हो जाएंगे।

बयान में कहा गया कि शिखर सम्मेलन मैक्रों को दुनिया के ‘विखंडन के खतरों’ से निपटने के लिए हर महाद्वीप के अपने समकक्षों के साथ चल रही बातचीत को जारी रखने का अवसर प्रदान करेगा।

Also read: G20 Summit: वित्त प्रतिनिधियों की बैठक में क्रिप्टो और ऋण पर जोर

इसमें कहा गया है, ‘फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 9 और 10 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे और फिर द्विपक्षीय यात्रा के लिए 10 सितंबर को बांग्लादेश जाएंगे।’ इसमें कहा गया है, ‘जी-20 शिखर सम्मेलन फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष को हर महाद्वीप के अपने समकक्षों के साथ चल रही बातचीत जारी रखने का अवसर प्रदान करेगा ताकि दुनिया के विखंडन के खतरों का मुकाबला किया जा सके।’

बयान में कहा गया, ‘यह प्रमुख वैश्विक चुनौतियों के लिए संयुक्त प्रतिक्रियाओं को लागू करने में प्रगति का एक अवसर भी होगा, जिन्हें केवल बहुपक्षीय कार्रवाई के माध्यम से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। यह बहुपक्षीय कार्रवाई शांति और स्थिरता, गरीबी उन्मूलन, जलवायु और हमारे ग्रह की सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल विनियमन आदि हैं।

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 11:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement