facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोना-चांदी की चाल तय करेंगे फेड, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेलUpcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतर

तुर्किये में ठीक तरह से राहत एवं बचाव कार्य नहीं चलाने को लेकर लोगों में रोष

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 4:48 PM IST
Turkey earthquake

तुर्किये के विनाशकारी भूकंप में जब जफर महमुत बॉनकुक की आवासीय इमारत ढह गयी, तो उसने पाया कि उसकी 75 वर्षीय मां अभी भी जीवित थीं लेकिन मलबे के नीचे दबी हुई थी।

बॉनकुक ने मलबे से अपनी मां को निकालने में मदद के लिए अंताक्या शहर में घंटों तक खोज की लेकिन उसे कोई भी नहीं मिला जो उसकी मदद कर सके। वह अपनी मां से बात कर पा रहा था, उनका हाथ पकड़ पा रहा था, उन्हें पानी पिला पा रहा था।

काफी मिन्नतों के बावजूद कोई भी मदद के लिए नहीं आया और भूकंप के अगले दिन मंगलवार को उसकी मां की मृत्यु हो गई। तुर्किये में कई अन्य लोगों की तरह, बॉनकुक के मन में भी इसको लेकर रोष है कि ऐतिहासिक आपदा के प्रति कार्रवाई अनुचित और अप्रभावी रही है जिसने वहां और सीरिया में हजारों लोगों की जान ले ली है।

बॉनकुक को राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन को लेकर गुस्सा है, खासकर इसलिए क्योंकि उसकी मां की जान बच सकती थी लेकिन उसे मलबे से निकालने में मदद के लिए कोई नहीं आया। बॉनकुक की मां के शव को इमारत के ढहने के लगभग एक हफ्ते बाद रविवार को निकाला गया। हालांकि बॉनकुक के पिता का शव अभी भी मलबे में दबा है।

बॉनकुक ने चिल्लाते हुए कहा, ‘‘अगर यह आपकी (रजब तैयब एर्दोआन) अपनी मां होती तो? विश्व नेता होने का क्या हुआ? आप कहां हैं? कहां?’’

60 वर्षीय बॉनकुक ने कहा, ‘‘मैंने उसे पीने के लिए पानी दिया, मैंने उसके चेहरे का मलबा साफ किया। मैंने उससे कहा कि मैं उसे बचा लूंगा। लेकिन मैं असफल रहा।’’

अन्य, विशेष रूप से सीरियाई सीमा के पास दक्षिणी हाते प्रांत में रहने वालों का कहना है कि एर्दोआन की सरकार ने सबसे प्रभावित क्षेत्र को सहायता देने में देरी की और लोगों का मानना है कि इसके पीछे राजनीतिक और धार्मिक दोनों कारण हैं।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 4:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement