facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीOpening Bell: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स करीब 250 अंक फिसला, निफ्टी 24400 के नीचेStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताब

दिल्ली की G-20 बैठक में शामिल होंगे चीन के विदेश मंत्री

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 11:04 PM IST

चीन के नव नियुक्त विदेश मंत्री चिन गांग नई दिल्ली में 2 मार्च को आयोजित जी-20 के वित्तमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गांग के भारत के पहले दौरे की पुष्टि ऐसे समय में हुई है, जब खबरें आ रही हैं कि जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हायाशी सम्मेलन में नहीं आएंगे, क्योंकि उन्हें जापान की संसद में हिस्सा लेना है।

अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि सरकार जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एक संयुक्त बयान सुनिश्चित करने पर काम कर रही है।

यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस, चीन और पश्चिमी देशों के बीच मतभेद बढ़ने से बहिर्गमन और कूटनीतिक युद्ध बढ़ा है और पहले की इस तरह बैठकों में कोई संयुक्त बयान नहीं आ सका है।

हाल में बेंगलूरु में हुई वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक में भी ऐसा ही हुआ। रूस ने संयुक्त पश्चिम पर यूक्रेन को लेकर टकराव का तरीका अपनाने का आरोप लगाया। वहीं भारत की जी-20 की अध्यक्षता में अंत में एक अध्यक्षीय सारांश सामने आया।

ऐसे में सबकी निगाहें रूस के विदेश मंत्री सेर्गेय लावरोव और अमेरिका के विदेश मंत्री एंथोनी ब्लिंकन पर टिकी हैं, जो इस सप्ताह के आखिर में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement