अंतरराष्ट्रीय

चीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी यात्रियों को वीजा प्रतिबंधों में देगा ढील

चीन का यह फैसला उस वक्त आया है जब देश कोरोना वायरस महामारी के कारण तीन वर्ष के सख्त प्रतिबंधों के बाद अपने पर्यटन में फिर से जान फूंकने की कोशिश में लगा है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 31, 2023 | 7:04 PM IST

चीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी यात्रियों को वीजा प्रतिबंधों में ढील देगा। वाशिंगटन में चीनी दूतावास द्वारा शुक्रवार को जारी नोटिस के अनुसार, एक जनवरी से अमेरिकी पर्यटकों को हवाईजहाज से आने और जाने के टिकट, होटल आरक्षण के प्रमाण, यात्रा के विवरण आदि जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

नोटिस में कहा गया कि सरल आवेदन प्रक्रिया का उद्देश्य चीन और अमेरिका के बीच लोगों की यात्राओं को सुगम और सुविधाजनक बनाना है।

चीन का यह फैसला उस वक्त आया है जब देश कोरोना वायरस महामारी के कारण तीन वर्ष के सख्त प्रतिबंधों के बाद अपने पर्यटन में फिर से जान फूंकने की कोशिश में लगा है।

हालांकि इस वर्ष की शुरुआत में प्रतिबंधों को हटा देने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की देश में आने की संख्या में कोई खास इजाफा नहीं हुआ।

आव्रजन आंकड़ों के अनुसार, चीन में इस वर्ष की पहली छमाही में 84 लाख यात्री आए और गए। यह संख्या वर्ष 2019 की तुलना में कम है।

First Published : December 31, 2023 | 7:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)