facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO का खत्म हुआ इंतजार! सितंबर में शेयर बाजार में आ सकता है ₹30,000 करोड़ का मेगा इश्यूदलाल स्ट्रीट पर 7 जुलाई को बनेगा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 6 SME IPO की होगी लिस्टिंगभारत में नहीं आएगा व्हाट्सऐप का नया ‘यूजरनेम फीचर’? सरकार की आपत्ति के बाद Meta बैकफुट पर!E20 पेट्रोल से क्या 30% घट जाता है गाड़ी का माइलेज व खराब होता है इंजन? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाबअब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दामNFO Alert: टॉप मेटल कंपनियों में निवेश का मौका, Edelweiss MF के नए ETF में ₹5,000 से शुरुआतEPFO के मेंबर दें ध्यान! बदल गया UAN एक्टिवेट करने का नियम, अब इस ऐप के जरिए होगा सारा कामNFO Alert: हाइब्रिड फंड के साथ AlphaGrep ने MF इंडस्ट्री में रखा कदम, 20 जुलाई तक निवेश के लिए खुलाMarico, Godrej Consumer, Britannia… Q1 रिजल्ट से पहले इन 6 FMCG शेयरों पर बुलिश ब्रोकरेजE20 पेट्रोल से कार इंजन हुआ फेल तो क्या मिलेगा क्लेम? एक्सपर्ट से समझें इंश्योरेंस के असली नियम

चीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी यात्रियों को वीजा प्रतिबंधों में देगा ढील

Advertisement

चीन का यह फैसला उस वक्त आया है जब देश कोरोना वायरस महामारी के कारण तीन वर्ष के सख्त प्रतिबंधों के बाद अपने पर्यटन में फिर से जान फूंकने की कोशिश में लगा है।

Last Updated- December 31, 2023 | 7:04 PM IST
US travelers to be treated to miracle restaurant to boost Chinese tourism
Representative Image (Forbidden City, Beijing, China)

चीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी यात्रियों को वीजा प्रतिबंधों में ढील देगा। वाशिंगटन में चीनी दूतावास द्वारा शुक्रवार को जारी नोटिस के अनुसार, एक जनवरी से अमेरिकी पर्यटकों को हवाईजहाज से आने और जाने के टिकट, होटल आरक्षण के प्रमाण, यात्रा के विवरण आदि जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

नोटिस में कहा गया कि सरल आवेदन प्रक्रिया का उद्देश्य चीन और अमेरिका के बीच लोगों की यात्राओं को सुगम और सुविधाजनक बनाना है।

चीन का यह फैसला उस वक्त आया है जब देश कोरोना वायरस महामारी के कारण तीन वर्ष के सख्त प्रतिबंधों के बाद अपने पर्यटन में फिर से जान फूंकने की कोशिश में लगा है।

हालांकि इस वर्ष की शुरुआत में प्रतिबंधों को हटा देने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की देश में आने की संख्या में कोई खास इजाफा नहीं हुआ।

आव्रजन आंकड़ों के अनुसार, चीन में इस वर्ष की पहली छमाही में 84 लाख यात्री आए और गए। यह संख्या वर्ष 2019 की तुलना में कम है।

Advertisement
First Published - December 31, 2023 | 7:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement