facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: GIFT Nifty ने दिए गिरावट के संकेत, आज इन शेयरों पर रहेगी सबकी नजरअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांग

China COVID Update: चीन नए पासपोर्ट जारी करना शुरू करेगा

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 2:11 PM IST
Chinese passport
Shutter Stock

चीन की सरकार ने कोरोनावायरस को लेकर प्रतिबंध हटाने के बाद कहा है कि वह नए पासपोर्ट जारी करना शुरू करेगी। चीन ने कोविड महामारी को नियंत्रित करने के सख्त उपायों के तहत 2020 के शुरू में पासपोर्ट जारी करना बंद कर दिया था और विद्यार्थियों, कारोबारियों व अन्य लोगों को विदेश जाने से रोकने की कोशिश की थी। चीन आने वाले लोगों पर भी प्रतिबंध था।

हालांकि कारोबारियों को यात्रा की इजाजत थी लेकिन उन्हें एक हफ्ते तक आइसोलेशन में रहना पड़ता था। अब सरकार ने कोविड रोधी यात्रा प्रतिबंध हटाने के बाद कहा है कि वह नए पासपोर्ट जारी करना शुरू करेगी।

चीन में हालांकि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। चीन के राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन ने कहा कि वह पर्यटन के लिए साधारण पासपोर्ट के वास्ते आठ जनवरी से आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगा। उसने यह भी कहा कि वह चीनी यात्रियों को पर्यटन व कारोबारी मकसद से हांगकांग जाने की भी इजाजत देगा।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement