facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर को 5.25 प्रतिशत पर रखा बरकरार

Advertisement

यह ब्याज दर का 15 साल का उच्चस्तर है और इस स्तर पर यह पिछले अगस्त से ही बनी हुई है।

Last Updated- December 14, 2023 | 6:58 PM IST
बैंक ऑफ इंग्लैंड ने चुनाव से पहले नीतिगत दर को 5.25 प्रतिशत पर कायम रखा, Bank of England kept the policy rate at 5.25 percent before the elections

ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर व्याप्त चिंताओं के बावजूद नीतिगत ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने गुरुवार को नीतिगत दर को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया।

यह ब्याज दर का 15 साल का उच्चस्तर है और इस स्तर पर यह पिछले अगस्त से ही बनी हुई है।

ब्रिटेन में करीब दो साल से ब्याज दर में तेजी रहने से मुद्रास्फीति को चार दशक के उच्चस्तर 11 प्रतिशत से नीचे लाने में मदद मिली है। हालांकि, ब्रिटेन की आर्थिक वृद्धि पर ऊंची ब्याज दरों ने नकारात्मक असर डाला है।

एक दिन पहले आए आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटिश अर्थव्यवस्था में अक्टूबर के दौरान 0.3 प्रतिशत की मासिक गिरावट आई है। इसने निकट अवधि में वृद्धि परिदृश्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने भी बुधवार को अपनी नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक ने भी रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 6:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement