facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

एलएनजी आयात के लिए भारत को तैयार करने में जुटा अमेरिका

Advertisement

वर्ष 2024-25 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान एलएनजी आयात 11.6 अरब डॉलर था जो कुल वाणिज्यिक वस्तुओं के आयात का 2.12 फीसदी है।

Last Updated- April 06, 2025 | 10:32 PM IST
Patankar warns, there may be huge fluctuations in prices due to disruption in LNG supply

भारत ने यह स्पष्ट किया है कि अमेरिका के पास कच्चे तेल के लिए पर्याप्त अतिरिक्त क्षमता नहीं है। ऐसे में कई सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि अब अमेरिका चाहता है कि भारत अमेरिकी कच्चे तेल उत्पादकों के साथ लंबी अवधि के लिए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के अनुबंध पर हस्ताक्षर करे।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘अमेरिका के पास फिलहाल तुरंत खरीद के लिए पर्याप्त कच्चा तेल उपलब्ध नहीं है। योजना के हिसाब से इसके उत्पादन में बढ़ोतरी करने में कुछ समय लगेगा। हमने यह बात बता दी है। इसलिए अब अमेरिकी आपूर्तिकर्ताओं के साथ एलएनजी का दीर्घकालिक अनुबंध करने को लेकर बातचीत हो रही है।’

उन्होंने कहा कि यह भारत के समग्र एलएनजी आयात को बढ़ाने के प्रयासों के अनुरूप है क्योंकि इसके ऊर्जा आयात में फिलहाल कच्चे तेल का दबदबा है। उन्होंने संकेत दिया कि सरकार दोनों देशों की कंपनियों के बीच बातचीत का स्वागत करती है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि अमेरिकी कंपनियों के साथ इस तरह की चर्चाएं ऐतिहासिक रूप से लंबे समय तक खिंचती रही हैं।

सरकारी कंपनी गेल (इंडिया) ने दिसंबर 2011 में अमेरिका की कंपनी चेनियर एनर्जी पार्टनर्स के साथ सालाना 35 लाख टन एलएनजी की आपूर्ति के लिए 20 साल की बिक्री और खरीद समझौता किया था जिसकी डिलिवरी 2017 में शुरू हुई थी। इसकी आपूर्ति 2018 में शुरू हुई।
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार अनुबंधित एलएनजी आपूर्ति और अनुमानित एलएनजी आवश्यकताओं के बीच का अंतर 2028 के बाद काफी बढ़ जाएगा, जिससे भारत के लिए हाजिर एलएनजी बाजार की अस्थिरता को लेकर जोखिम की स्थिति बनेगी, जब तक कि आने वाले वर्षों में अतिरिक्त एलएनजी अनुबंध सुरक्षित नहीं किए जाते।

बहरहाल वर्ष 2024-25 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान एलएनजी आयात 11.6 अरब डॉलर था जो कुल वाणिज्यिक वस्तुओं के आयात का 2.12 फीसदी है। इसकी तुलना में, कच्चे तेल का आयात लगभग 10 गुना अधिक 109.3 अरब डॉलर का था जो कुल आयात का 20 फीसदी है।

अमेरिका और कतर वैश्विक स्तर पर दो सबसे बड़े उत्पादक हैं और फिलहाल कई अनुबंधों के माध्यम से भारत को एलएनजी की आपूर्ति करते हैं। तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक, ऑस्ट्रेलिया है जो ज्यादातर चीन को आपूर्ति करता है। भारत की लगभग आधी स्थानीय गैस मांग आयात के जरिये से पूरी होती है। वहीं दूसरी ओर, गैस भारत की ऊर्जा जरूरतों का केवल 6.7 फीसदी पूरा करती है। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करने के लिए इस आंकड़े को काफी हद तक बढ़ाने की योजना बनाई है।

ट्रंप प्रशासन की नीतियों के कारण इस दशक के अंत तक अमेरिका का एलएनजी शिपमेंट दोगुना होने की उम्मीद है जिसमें गैर-मुक्त व्यापार समझौता देशों को एलएनजी निर्यात के संबंध में लंबित निर्णयों पर अस्थायी रोक को पलटना भी शामिल है। यह रोक पिछली जो बाइडन की सरकार ने जनवरी 2024 में लगाई थी।

अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 की शुरुआत में एलएनजी भारत में तेजी से भेजी जाने लगी, जब कोविड महामारी ने दस्तक दी थी। मासिक व्यापार मई 2021 में 2,825.9 करोड़ क्यूबिक फीट के उच्च स्तर पर पहुंच गया लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आई। वहीं अक्टूबर 2023 में व्यापार1369.8 करोड़ क्यूबिक फीट के स्तर पर था जिसके बाद ईआईए ने मासिक डेटा देना बंद कर दिया।

तेल एवं गैस क्षेत्र की एक सरकारी कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में सही कीमत का अंदाजा लगाना भी एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर दीर्घकालिक अनुबंध केवल विशेष समय पर ही उपलब्ध होते हैं। लेकिन इस वर्ष से बाजारों में बड़ी मात्रा में गैस पहुंचने की उम्मीद है। आयात करने वाली संस्था पर यह निर्भर होगा कि वह समय के साथ कीमतों में बदलाव को ध्यान में रखे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अनुबंध बेवजह काफी महंगा न लगे।’

Advertisement
First Published - April 6, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement