facebookmetapixel
Stock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा

दफ्तर जाकर काम करने से महिलाओं का जीवन हो रहा प्रभावित, ICICI Lombard की स्टडी में कई बातें आईं सामने

वर्ष 2023 में केवल 53% महिलाओं ने अपने परिवार व समुदाय के साथ बेहतरीन समय गुजारना स्वीकारा है, जबकि वर्ष 2022 में ऐसी महिलाएं 64 फीसदी थीं।

Last Updated- December 19, 2023 | 11:11 PM IST
80 percent of professional women said they are getting equal opportunities as men at work place: Survey

दफ्तर जाकर काम करने से महिलाओं का सामाजिक जीवन प्रभावित हुआ है। महिलाएं वर्ष 2023 तक परिवार के साथ 53 फीसदी समय बिता पाती थीं, जबकि वर्ष 2022 में वे 64 फीसदी समय बिता पाती थीं। यह जानकारी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के अध्ययन में दी गई है।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के इंडिया वेलनेस इंडेक्स 2023 के मुताबिक टियर 1 शहरों के निवासियों और महिलाओं के सामाजिक कल्याण में चिंताजनक गिरावट आई है। वर्ष 2023 में सामाजिक कल्याण में 3 प्रतिशत की गिरावट आई जिसमें सर्वाधिक गिरावट कामकाजी महिलाओं के लिए आई। अध्ययन के मुताबिक इसकी वजह उनका पूरी तरह से कार्यालय से कार्य करना भी हो सकता है।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन ऐंड सीएसआर की मार्केटिंग हेड शीना कपूर के मुताबिक, ‘कामकाजी महिलाओं के परिवार के साथ बेहतरीन समय गुजराने में कमी आई है। इससे महिलाओं में बेहतर अनुभव होने की भावना भी कम हुई है।

वर्ष 2023 में केवल 53% महिलाओं ने अपने परिवार व समुदाय के साथ बेहतरीन समय गुजारना स्वीकारा है, जबकि वर्ष 2022 में ऐसी महिलाएं 64 फीसदी थीं।

अध्ययन के दौरान परस्पर संवाद से भी जानकारी मिली थी कि कामकाजी महिलाओं को कार्य और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन स्थापित करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।’

इसके अलावा तंदुरुस्ती के लिए डिजिटल मंचों का उपयोग बढ़ा है। इस रुझान को लॉकडॉउन से बल मिला है। लेकिन अब यह तंदुरुस्त रहने का प्रमुख आधार बन गया है। यह अध्ययन 19 शहरों के 2052 लोगों पर किया गया था।

इस अध्ययन में विभिन्न आयु, लिंग, भौगोलिक स्थितियों और विभिन्न पेशों के लोग शामिल थे। सर्वे में शामिल लोगों में से 70 फीसदी भारतीयों ने शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के बारे में बात या विचार प्रकट करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया।

First Published - December 19, 2023 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट