facebookmetapixel
Advertisement
Excise Policy Case: आबकारी नीति केस में बड़ा उलटफेर, केजरीवाल और सिसोदिया बरीNarendra Modi का बड़ा प्रस्ताव: 2047 तक विकसित भारत के लिए ‘सुधार साझेदारी चार्टर’ तैयार करने की अपीलGDP की गिनती का नया फॉर्मूला, क्या बदलेगी देश की असली ग्रोथ स्टोरी?नई GDP सीरीज से बदलेगी तस्वीर? मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदेंजापान की दिग्गज कंपनी एमओएल की भारत पर नजर, तेल जहाजों में संयुक्त निवेश की तैयारीअब इमारतों की होगी ‘डिजिटल स्टार’ रेटिंग, बदलेगा प्रॉपर्टी बाजार का खेलजापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटलक्या पीएलआई योजना ने बिगाड़ दिया ई-दोपहिया बाजार का खेल? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा2030 तक Nexa Studios का बड़ा विस्तार प्लान, बिक्री में 30% हिस्सेदारी का लक्ष्यभारत-ईयू एफटीए से खुलेगा निर्यात का नया दरवाजा, ग्रीव्स कॉटन ने जताई बड़ी उम्मीद

चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने का पांचवां चरण पूरा

Advertisement

ISRO ने कहा कि यह कार्य बेंगलूरु में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग ऐंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) से किया गया।

Last Updated- July 25, 2023 | 11:29 PM IST
chandrayaan 3

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने ‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की पांचवें चरण की प्रक्रिया मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली। इस प्रक्रिया से यान पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलेगा और 1 अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंद्रमा की तरफ बढ़ेगा। इस तरह की प्रत्येक प्रक्रिया का मतलब है कि यान पृथ्वी की कक्षा से आगे निकल रहा है और चंद्रमा की कक्षा के करीब पहुंच रहा है।

ISRO ने कहा कि यह कार्य बेंगलूरु में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग ऐंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) से किया गया। इसरो ने कहा, ‘यान के 1,27,609 किलोमीटर X 236 किलोमीटर की कक्षा में पहुंचने की उम्मीद है। अवलोकन के बाद हासिल की गई कक्षा की पुष्टि की जाएगी।’ चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को चंद्रमा की सतह के लिए उड़ान भरी थी।

ISRO ने कहा, ‘चंद्रयान को कक्षा में ऊपर उठाने की अगली प्रक्रिया ‘ट्रांसलूनार इंजेक्शन (टीएलआई)’ एक अगस्त 2023 को मध्य रात्रि 12 बजे से एक बजे के बीच की जाएगी।’ ISRO के एक अधिकारी ने बताया कि टीएलआई की प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल जाएगा और उस पथ पर अग्रसर हो जाएगा, जो उसे चंद्रमा के करीब ले जाएगा।

अधिकारी के मुताबिक, दूसरे शब्दों में कहें तो एक अगस्त को टीएलआई प्रक्रिया पूरी होने के बाद यान पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल जाएगा और चंद्रमा के करीब पहुंचने के अपने सफर की शुरुआत करेगा।

उन्होंने बताया कि टीएलआई प्रक्रिया चंद्रयान-3 को ‘लूनार ट्रांसफर ट्रैजेक्टरी’ (चंद्र स्थानांतरण प्रक्षेपवक्र) यानी चंद्रमा की कक्षा में दाखिल होने के सफर पर ले जाएगी। इसरो ने कहा है कि वह आगामी 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 11:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement