भारत

बुखार के चलते सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

Published by
भाषा
Last Updated- March 03, 2023 | 2:47 PM IST

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को बुखार के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

अस्पताल का कहना है कि सोनिया गांधी को बुखार के चलते दो मार्च को ‘चेस्ट मेडिसीन’ विभाग के प्रमुख डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया।

बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘सोनिया गांधी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।’’

First Published : March 3, 2023 | 2:47 PM IST